बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 38 सिविल जजों को जूनियर डिवीजन से सीनियर डिवीजन में पदोन्नत किया है। इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है।
KORBA: डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर डॉक्टर से 40 लाख की ठगी की कोशिश, साइबर सेल ने समय रहते बचाई रकम
जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नति मार्च और अप्रैल की अलग-अलग तिथियों से प्रभावी मानी जाएगी। पदोन्नत न्यायिक अधिकारी अब सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के रूप में अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। हाईकोर्ट के इस फैसले को न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।




