Close Menu
    What's Hot

    कोरबा में स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज, छत्तीसगढ़ में 46 नए केस; रायपुर में सबसे ज्यादा 19 मामले

    September 9, 2026

    सक्ती जिले में 21 करोड़ का धान किसने गबन किया? DMO की चुप्पी पर उठा सवाल

    September 9, 2026

    सात सूत्रीय मांगों को लेकर नकटीखार के लोगों का रिंग रोड पर चक्काजाम, वाहनों की आवाजाही रही बाधित

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरबा में स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज, छत्तीसगढ़ में 46 नए केस; रायपुर में सबसे ज्यादा 19 मामले
    • सक्ती जिले में 21 करोड़ का धान किसने गबन किया? DMO की चुप्पी पर उठा सवाल
    • सात सूत्रीय मांगों को लेकर नकटीखार के लोगों का रिंग रोड पर चक्काजाम, वाहनों की आवाजाही रही बाधित
    • तलवार से बेरहमी से हत्या करने वाले कातिल को दोहरी उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 20 हजार का जुर्माना
    • CG में FD की रकम में बड़ा घोटाला! 35 लाख से ज्यादा की हेराफेरी, डाकपाल समेत 3 निलंबित
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले! बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिए पूरी डिटेल
    • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले 3 नए जज, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नियुक्ति अधिसूचना जारी
    • 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी; पिता ने बताई चौंकाने वाली बात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले 3 नए जज, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नियुक्ति अधिसूचना जारी
    CHHATTISGARH

    छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले 3 नए जज, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नियुक्ति अधिसूचना जारी

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactSeptember 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिलासपुर: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी। नियुक्त किए गए न्यायाधीशों में संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार शामिल हैं। इन नियुक्तियों के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 11 से बढ़कर 14 हो जाएगी।

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 अगस्त 2026 को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए इन तीनों न्यायिक अधिकारियों के नामों की अनुशंसा की थी। इसके बाद राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने पर केंद्र सरकार ने नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की।

    25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी; पिता ने बताई चौंकाने वाली बात

    सुषमा सावंत का लंबा न्यायिक अनुभव
    नवनियुक्त न्यायाधीश सुषमा सावंत ने न्यायिक सेवा में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां संभाली हैं। वह महासमुंद, बिलासपुर और राजनांदगांव में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की निदेशक, बिलासपुर कुटुंब न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश और छत्तीसगढ़ शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में भी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में सुषमा सावंत इसी विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

    सुधीर कुमार को न्यायिक प्रशासन का अनुभव
    सुधीर कुमार ने भी प्रदेश के कई जिलों में न्यायिक पदों पर काम किया है। वह रायपुर में प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय और विशेष न्यायालय में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, महासमुंद, दंतेवाड़ा, धमतरी और दुर्ग समेत कई जिलों में न्यायिक सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें विजिलेंस, अनुशासन और न्यायिक प्रशासन से जुड़े मामलों का भी व्यापक अनुभव है। उन्होंने न्यायिक अकादमी में प्रशिक्षण और क्षमता विकास से जुड़े कार्य किए हैं। इसके अलावा हाईकोर्ट प्रशासन और लोक सेवा आयोग को कानूनी सलाह देने का अनुभव भी उनके पास है।

    संतोष शर्मा ने 2009 में शुरू की न्यायिक सेवा
    नवनियुक्त न्यायाधीश संतोष शर्मा मूल रूप से सीहोर, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने 19 मार्च 2009 को सीधे उच्च न्यायिक सेवा में प्रवेश किया था। वर्तमान में वह कोरबा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें 16 वर्ष से अधिक का न्यायिक अनुभव है। संतोष शर्मा ने बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, रायपुर और सूरजपुर में विभिन्न न्यायिक पदों पर सेवाएं दी हैं। वह बिलासपुर हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (विजिलेंस) की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अंबिकापुर में एससी-एसटी एक्ट के विशेष न्यायाधीश, दंतेवाड़ा और बलौदाबाजार में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा सूरजपुर में कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में भी काम किया है।

    कोरबा: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, इलाज के दौरान मौत

    तीनों नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की न्यायिक क्षमता बढ़ेगी और लंबित मामलों की सुनवाई में भी तेजी आने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Article25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी; पिता ने बताई चौंकाने वाली बात
    Next Article साय कैबिनेट के बड़े फैसले! बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिए पूरी डिटेल

    Related Posts

    कोरबा में स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज, छत्तीसगढ़ में 46 नए केस; रायपुर में सबसे ज्यादा 19 मामले

    September 9, 2026

    सक्ती जिले में 21 करोड़ का धान किसने गबन किया? DMO की चुप्पी पर उठा सवाल

    September 9, 2026

    सात सूत्रीय मांगों को लेकर नकटीखार के लोगों का रिंग रोड पर चक्काजाम, वाहनों की आवाजाही रही बाधित

    September 9, 2026
    Top Posts

    तलवार से बेरहमी से हत्या करने वाले कातिल को दोहरी उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 20 हजार का जुर्माना

    September 9, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा में स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज, छत्तीसगढ़ में 46 नए केस; रायपुर में सबसे ज्यादा 19 मामले

    By Industrial ImpactSeptember 9, 2026

    कोरबा : छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग…

    सक्ती जिले में 21 करोड़ का धान किसने गबन किया? DMO की चुप्पी पर उठा सवाल

    September 9, 2026

    सात सूत्रीय मांगों को लेकर नकटीखार के लोगों का रिंग रोड पर चक्काजाम, वाहनों की आवाजाही रही बाधित

    September 9, 2026

    तलवार से बेरहमी से हत्या करने वाले कातिल को दोहरी उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 20 हजार का जुर्माना

    September 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कोरबा में स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज, छत्तीसगढ़ में 46 नए केस; रायपुर में सबसे ज्यादा 19 मामले

    September 9, 2026

    सक्ती जिले में 21 करोड़ का धान किसने गबन किया? DMO की चुप्पी पर उठा सवाल

    September 9, 2026

    सात सूत्रीय मांगों को लेकर नकटीखार के लोगों का रिंग रोड पर चक्काजाम, वाहनों की आवाजाही रही बाधित

    September 9, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.