कोरबा : प्रार्थी राहुल सिंह ने थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 अप्रैल 2026 को ड्यूटी से घर लौटते समय क्रांति दुकान के पास आरोपी राहुल सिंह, चन्दन सिंह और उनके अन्य साथी कार से पहुंचे। आरोपियों ने रास्ता रोककर प्रार्थी को नीचे गिरा दिया और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। आसपास लोगों के पहुंचने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
अकलतरा-खटोला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक टक्कर में युवक की मौत, 3 गंभीर
घटना में घायल प्रार्थी ने इलाज कराने के बाद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने अपराध में धारा 109(1) जोड़ी और आरोपी राहुल सिंह तथा चन्दन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
ओपन स्कूल परीक्षा में नकल का खेल! CCTV वीडियो वायरल, सवाल पूछने पर भड़के अधिकारी
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
1.चन्दन सिंह पिता सत्येंदर सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन मनियाराडीह थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद (बिहार) हाल मुकाम झाबर थाना दीपका जिला कोरबा (छ ग)
2.राहुल सिंह पिता सिकंदर सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन मानियाराडीह थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद (बिहार) हाल मुकाम झाबर थाना दीपका जिला कोरबा (छ ग)


