सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। एक पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है।
Korba News: शादी के कुछ महीनों बाद नवविवाहिता ने दी जान, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
घटना के करीब एक सप्ताह बाद पुलिस ने इस मामले से पर्दाफाश किया। पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में पत्नी ने सारी सच्चाई बता दी और अपना अपराध कबूल किया।
रायपुर एयरपोर्ट पर इबोला अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों की होगी सख्त जांच
यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ निकला। झारखंड पुलिस एक महिला को साथ लेकर सिरगिट्टी थाने पहुंची थी। महिला के बयान के बाद पुलिस को इस हत्याकांड की जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी और उसके दो साथी अभी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।
KORBA – संडे ड्यूटी को लेकर नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में विरोध, कर्मचारियों ने रोका काम
बीते 18 मई को यह वारदात हुई थी। झारखंड निवासी पूनम लोंमगा (35) अपने पति विनोद लोंमगा (40) को बिलासपुर लाई थी। उसने अपने पति को किसी परिचित से पैसे लेने का बहाना बनाया था। सिरगिट्टी स्थित रेलवे ट्रैक के पास प्रेमी सुगर टोपनो अपने दो साथियों के साथ मौजूद था। सभी ने मिलकर विनोद की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
Korba News: सदियों पुरानी धरोहर अब होगी सुरक्षित, 400 साल पुरानी पांडुलिपियों का डिजिटल संरक्षण शुरू
हत्या के बाद युवक के शव को रेलवे ट्रैक के उस पार पानी से भरे स्थान पर फेंक दिया गया। गिरफ्तार पत्नी ने पुलिस को शव के पास ले जाकर स्थान दिखाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस मामले में प्रेमी सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आगे की जांच और पूछताछ जारी है।
कोरबा में ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर सख्ती, 104 मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई


