कोरबा : कुसमुंडा पुलिस ने भाजपा पार्षद दिलीप दास को जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे जानकारी अनुसार, अभिषेक आनंद, डिंपल वैष्णव, संदीप शर्मा, अश्वनी साबु, साहिद कुजूर और अन्य साथियों ने मिलकर पहले पार्षद के घर में तोड़फोड़ की थी।
कोरबा: SIA ने छापेमारी कर नक्सली रामा इच्छा को किया गिरफ्तार, खदान मजदूर के रूप में छिपाया था पहचान
इसके अगले दिन उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर पार्षद ने पुलिस अधीक्षक कोरबा से शिकायत की, जिसके आधार पर थाना कुसमुंडा में अपराध क्रमांक 285/25 धारा 115(2), 191(2), 296, 324(4), 351(2) भादंवि के तहत मामला दर्ज किया गया था।
कोरबा: एसपी ऑफिस में पदस्थ जवान की हार्टअटैक से मौत
शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार थे। कड़ी तलाश के बाद पुलिस ने आज अभिषेक आनंद पिता अशोक कुमार और विक्रम सिंह उर्फ विक्की पिता महेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया। इससे पहले घनश्याम उर्फ डिंपल वैष्णव, अश्वनी उर्फ साबु, संदीप शर्मा उर्फ बब्बन, साहिद कुजूर और राहुल यादव को गिरफ्तार किया जा चुका था। सभी आरोपियों को पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया।


