मुंबई, 4 अगस्त 2025। छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ न केवल अपनी मजेदार कहानियों बल्कि दमदार किरदारों के लिए भी जाना जाता है। इस शो के हर पात्र ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। इन्हीं किरदारों में एक नाम है अम्मा जी का, जिन्हें अभिनेत्री सोमा राठौर ने निभाया है।
भारत ने द ओवल टेस्ट 6 रन से जीता, सीरीज 2-2 से बराबर – मोहम्मद सिराज बने जीत के हीरो
शो में साड़ी पहने, देसी अंदाज में अपने बेटे तिवारी जी को डांटने वाली अम्मा जी असल जिंदगी में एकदम अलग अंदाज में नजर आती हैं। उनका रियल लाइफ लुक देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।
रियल लाइफ में स्टाइलिश हैं सोमा राठौर
शो में हमेशा ठेठ गांव की भाषा बोलने वाली और पारंपरिक वेशभूषा में नजर आने वाली अम्मा जी का असली अंदाज बेहद फैशनेबल और मॉडर्न है। सोशल मीडिया पर साल 2021 में उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें वह डेनिम शॉर्ट्स और स्पेगेटी टॉप में बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी और लोगों ने पहली बार देखा कि टीवी की सादगीभरी अम्मा जी असल जिंदगी में कितनी स्टाइलिश हैं।
मॉडलिंग से लेकर एक्टिंग तक का शानदार सफर
सोमा राठौर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में टीवी शो ‘लापतागंज’ से की थी, जिसमें उन्होंने ‘मिर्चा’ नामक किरदार निभाया था। उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और अभिनय कौशल ने दर्शकों का ध्यान खींचा और इसके बाद वह लगातार टीवी की दुनिया में सक्रिय रहीं।


