Close Menu
    What's Hot

    कोरबा में लोनर हाथी का आतंक, ग्रामीण के खेत-बाड़ी में मचा रहा तबाही; फसल और सोलर पैनल क्षतिग्रस्त

    August 12, 2026

    कोरबा में भालू का हमला: महिला और 14 साल की किशोरी घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

    August 12, 2026

    कोरबा : तरदा-कुदुरमाल एनीकट में फिर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत; वन विभाग अलर्ट

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरबा में लोनर हाथी का आतंक, ग्रामीण के खेत-बाड़ी में मचा रहा तबाही; फसल और सोलर पैनल क्षतिग्रस्त
    • कोरबा में भालू का हमला: महिला और 14 साल की किशोरी घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
    • कोरबा : तरदा-कुदुरमाल एनीकट में फिर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत; वन विभाग अलर्ट
    • NEET-UG OMR शीट में नहीं मिली गड़बड़ी, हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका की खारिज
    • रायगढ़ में जमीन-विवाद ने लिया हिंसक रूप, टांगी-रॉड और डंडे से हमला; 4 घायल
    • CG – गर्लफ्रेंड के घर मिली बॉयफ्रेंड की लाश, दोनों की होने वाली थी शादी; शराब पार्टी में हुआ था विवाद
    • रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 4 साल से लापता दुष्कर्म पीड़िता बरामद, कोर्ट में कराई गई पेशी
    • नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, देखें LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»कोरबा: 25 फीट गहरे कुएं में गिरा भालू, जेसीबी और बांस की सीढ़ी से घंटों बाद हुआ सुरक्षित रेस्क्यू
    CHHATTISGARH

    कोरबा: 25 फीट गहरे कुएं में गिरा भालू, जेसीबी और बांस की सीढ़ी से घंटों बाद हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJuly 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा: वन परिक्षेत्र केंदई के ग्राम छिंदिया में बुधवार को एक भालू के खुले कुएं में गिर जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भालू को सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल की ओर रवाना किया गया। राहत की बात रही कि भालू को इस दौरान किसी तरह की चोट नहीं आई।
    घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग ने कुएं के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर ग्रामीणों को दूर रहने की समझाइश दी, ताकि भालू तनावग्रस्त न हो और कोई अप्रिय घटना न हो। कुएं की अधिक गहराई और भयभीत भालू के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बन गया। शुरुआती प्रयासों में रस्सियों और अन्य पारंपरिक तरीकों से उसे बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

    बिलासपुर में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: किसान की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    इसके बाद वन विभाग ने रणनीति बदलते हुए जेसीबी मशीन की मदद से कुएं के एक हिस्से की मिट्टी खोदकर ढलाननुमा रास्ता तैयार किया। साथ ही कुएं के भीतर मजबूत बांस की सीढ़ी लगाई गई, ताकि भालू आसानी से ऊपर चढ़ सके। रेस्क्यू के दौरान पूरे क्षेत्र से भीड़ हटाकर शांत वातावरण बनाया गया, जिससे भालू बिना घबराहट के बाहर निकल सके। कई घंटे तक चले अभियान के बाद रात लगभग 12 बजे भालू ने बांस की सीढ़ी और जेसीबी से बनाए गए ढलान का सहारा लेकर कुएं से बाहर छलांग लगाई और सीधे पास के जंगल की ओर चला गया। भालू के सुरक्षित बाहर निकलते ही वन विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

    तालाब में मिला युवती का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका; इलाके में फैली सनसनी

    यह रेस्क्यू अभियान वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत के निर्देशन तथा उप वनमंडलाधिकारी संजय कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान में वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक कुमार दुबे, वनपाल शारदा प्रसाद शर्मा, मंगल सिंह नायक, वनरक्षक गंगाराम नेताम, अशोक कुमार श्रीवास, मुरारी लाल साहू, प्रहलाद सिदार, हाथी मित्र दल के संदीप उइके, भोला यादव तथा स्थानीय ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई वन्यजीव कुएं, गड्ढे या अन्य स्थान पर फंसा दिखाई दे तो स्वयं उसे निकालने का प्रयास न करें, न ही भीड़ लगाएं। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें। विभाग ने खुले कुओं के चारों ओर मजबूत दीवार या सुरक्षा घेरा बनाने की भी अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleबिलासपुर में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: किसान की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    Next Article स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ा फैसला – छत्तीसगढ़ की 5 केंद्रीय जेलों से 101 उम्रकैदी होंगे समयपूर्व रिहा

    Related Posts

    कोरबा में लोनर हाथी का आतंक, ग्रामीण के खेत-बाड़ी में मचा रहा तबाही; फसल और सोलर पैनल क्षतिग्रस्त

    August 12, 2026

    कोरबा में भालू का हमला: महिला और 14 साल की किशोरी घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

    August 12, 2026

    कोरबा : तरदा-कुदुरमाल एनीकट में फिर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत; वन विभाग अलर्ट

    August 12, 2026
    Top Posts

    NEET-UG OMR शीट में नहीं मिली गड़बड़ी, हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका की खारिज

    August 12, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा में लोनर हाथी का आतंक, ग्रामीण के खेत-बाड़ी में मचा रहा तबाही; फसल और सोलर पैनल क्षतिग्रस्त

    By Industrial ImpactAugust 12, 2026

    कोरबा : एतमानगर रेंज के कठमोरगा में विचरणरत लोनर हाथी यहां एक ग्रामीण के दुश्मन…

    कोरबा में भालू का हमला: महिला और 14 साल की किशोरी घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

    August 12, 2026

    कोरबा : तरदा-कुदुरमाल एनीकट में फिर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत; वन विभाग अलर्ट

    August 12, 2026

    NEET-UG OMR शीट में नहीं मिली गड़बड़ी, हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका की खारिज

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कोरबा में लोनर हाथी का आतंक, ग्रामीण के खेत-बाड़ी में मचा रहा तबाही; फसल और सोलर पैनल क्षतिग्रस्त

    August 12, 2026

    कोरबा में भालू का हमला: महिला और 14 साल की किशोरी घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

    August 12, 2026

    कोरबा : तरदा-कुदुरमाल एनीकट में फिर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत; वन विभाग अलर्ट

    August 12, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.