Author: Industrial Impact

Bilaspur : जिले के सीपत थाना क्षेत्र स्थित कौड़िया गांव में 28 वर्षीय किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किसान का शव उसके घर के पीछे बाड़ी में मिला। गले पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: लाल टंकी इलाके में पुलिस की दबिश, महिला हिरासत में, दो युवतियों से पूछताछ पुलिस…

Read More

छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया गया है. केंद्र सरकार ने राज्य के लिए नई रेल लाइन को मंजूरी दे दी है. इस अहम फैसले से बस्तर जैसे दूरस्थ अंचलों समेत पूरे प्रदेश में परिवहन, उद्योग और व्यापार को एक नई रफ्तार मिलेगी. बताया जा रहा है राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर कटघोर से डोंगरगढ़ तक 295 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बनाएगी. इससे विकास को गति मिलेगी और लोगों को भी खूब फायदा होगा. सेंट्रल जेल में कैदी की मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, DGP और गृह सचिव…

Read More

रायगढ़ :  पुलिस ने कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। लाल टंकी क्षेत्र स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक महिला को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला कोताली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि लाल टंकी इलाके में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। सेंट्रल जेल में कैदी की मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, DGP और गृह सचिव…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर के सेंट्रल जेल में हुई मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने डीजीपी और गृह सचिव को तलब किया है। प्रदेश के दोनों आला अफसर 4 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअली मौजूद रहेंगे और सरकार का पक्ष रखेंगे। बता दें कि बिलासपुर सेंट्रल जेल में 34 वर्षीय श्रवण सूर्यवंशी की मौत हो गई थी। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के निर्देश पर मृतक के परिजनों को दिए गए 1 लाख रुपये के मुआवजे को सुप्रीम कोर्ट ने अपर्याप्त माना है। शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार से पूछा है कि हिरासत में मौत के मामले…

Read More

कोरबा जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे स्टेशन फाटक के पास चलाए गए जांच अभियान में रेत से लदे पांच ट्रैक्टर पकड़े गए। हालांकि टीम को देखते ही चार चालक अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गए, जबकि एक ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर लगाम लगाने के लिए खनिज विभाग ने रेलवे स्टेशन फाटक के पास विशेष जांच अभियान चलाया। विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि इस क्षेत्र से बिना वैध अनुमति के रेत का…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. डीप डिप्रेशन सिस्टम के चलते बीते 3 दिनों से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. मध्य इलाकों के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई है. प्रदेश में अबतक मौसमी (सब-डिवीजनल) वर्षा सामान्य बनी हुई है, जो सामान्य से 6 प्रतिशत कम है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकांश हुस्सों में बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं 31 जुलाई से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार बन रहे…

Read More

सक्ती जिले में सरकारी जमीन की खरीदी बिक्री खुलेआम चल रही है। जिले में रजिस्ट्रार से लेकर पटवारी, तहसीलदार और राजस्व महकमा इस खेल में शामिल हैं।  https://youtu.be/iEiiCPbVq7k कोरबा में निगम की बड़ी कार्रवाई: सार्वजनिक जमीन पर हो रहा कथित अवैध निर्माण जेसीबी से ध्वस्त मामले का खुलासा सूचना का अधिकार से मिले दस्तावेजों से हुई है। सरकारी जमीन का खेल सबसे ज्यादा जैजैपुर और सक्ती तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा फल फूल रहा है। सूत्रों की माने तो जैजैपुर तहसील कार्यालय के कर्मचारी माया के खेल में घिर चुके हैं यहां सरकारी रिकॉर्ड ऐसे कर्मचारी के हाथों सौंप…

Read More

कोरबा नगर निगम ने वार्ड क्रमांक-9 के इमली डुग्गू स्थित पोखरी पारा में सार्वजनिक भूमि पर किए जा रहे कथित अवैध निर्माण को गुरुवार को ध्वस्त कर दिया। निगम का कहना है कि संबंधित पक्ष को पहले नोटिस देकर निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्माण कार्य जारी रहने पर जेसीबी की मदद से कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। नगर निगम के कोरबा जोन अंतर्गत हुई इस कार्रवाई के दौरान निर्माणाधीन हिस्से को हटाकर भूमि को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि…

Read More

छत्तीसगढ़ के आदिवासी कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने आदिवासी कांग्रेस टीम का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है. आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव के नेतृत्व में नई टीम का गठन किया गया है. पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, बचाने आए दोस्त पर भी हमला; आरोपी गिरफ्तार आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने इस सम्बन्ध में लिस्ट जारी कर दी है. जिसके अनुसार, इस लिस्ट में 1 संगठन महामंत्री, 1 संगठन महामंत्री, 5 उपाध्यक्ष नियुक्त, 32 जिलाध्यक्ष, 19 सचिव, 10 महासचिव नियुक्त किये गए हैं. BJP प्रदेश…

Read More

डोंगरगढ़ : राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर में पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। मंगलवार रात हुए हमले में एक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के कश्मीरी पारा का है। पुलिस के अनुसार, शाहरुख खान ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 28 जुलाई की रात करीब 9 बजे वह अपने भाई फारुख खान, दोस्त सुमित विश्वकर्मा उर्फ बोंगो और धनु यादव उर्फ धनेश के साथ कश्मीरी पारा में…

Read More