Author: Industrial Impact

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले की जांच में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने भिलाई के नेहरू नगर स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट अजय सोमानी और प्रदीप पाल के कार्यालय में छापेमारी की। दोनों पीएसएसी एंड एसोसिएट्स के पार्टनर हैं और एनवी डिस्टलरी के ऑडिट कार्य से जुड़े रहे हैं। कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने ऑडिट से संबंधित दस्तावेजों के साथ कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) ने निविदा प्रक्रिया के तहत पांच सीए फर्मों की नियुक्ति की थी। इनमें पीएसएसी एंड…

Read More

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करोड़ों रुपये के लौह स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा के वैशाली नगर मंडल के कोषाध्यक्ष और स्क्रैप कारोबारी भास्कर मुदलियार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के कुछ ही समय बाद भाजपा ने भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करोड़ों रुपये के लौह स्क्रैप चोरी मामले की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में भाजपा के वैशाली नगर मंडल के कोषाध्यक्ष और स्क्रैप कारोबारी भास्कर मुदलियार उर्फ बाचू को गिरफ्तार कर न्यायालय में…

Read More

कोरबा : जिले के पथरीपारा में रविवार सुबह (2 अगस्त) एक नाग सांप घर में घुस गया। पहले उसने घर के बाहर पिंजरे में बंद पालतू तोते को डसकर मार डाला, फिर घर के पूजा कक्ष में पहुंचकर भगवान की मूर्तियों के बीच फन फैलाकर कुंडली मारकर बैठ गया। इस घटना से परिवार के लोग घबरा गए, जबकि सावन का महीना होने के कारण आसपास के लोगों ने इसे आस्था से भी जोड़ा। घटना पथरीपारा निवासी छोटू कुमार के घर की है। मुंगेली के ATR क्षेत्र में बढ़ा मलेरिया का प्रकोप, प्रशासन अलर्ट; गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य टीम दोपहर में…

Read More

मुंगेली : जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) क्षेत्र के कई गांवों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया नियंत्रण, समय पर उपचार और संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें लगातार गांवों का दौरा कर हालात का जायजा ले रही हैं. वहीं डोर-टू-डोर सर्वे और स्वास्थ्य टीम के माध्यम से मरीजों को तत्काल राहत एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है. Bilaspur Crime: कोल्ड ड्रिंक…

Read More

बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने लोरमी के बिल्डर नरेंद्र खत्री समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. विवाद के दौरान पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश किए जाने की बात भी पुलिस को बताई है. IPS अफसर डांगी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, IAS अधिकारी से जांच कराने की मांग बिलासपुर की युवती की शिकायत के आधार पर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चकरभाठा पुलिस ने बिल्डर नरेन्द्र खत्री सहित चार लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि काम के सिलसिले…

Read More

बिलासपुर : आईपीएस अफसर रतनलाल डांगी के खिलाफ पीड़िता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर IPS की बजाय IAS अफसर से जांच की मांग की है। याचिकाकर्ता पीड़िता ने अपनी याचिका में कहा है कि दोनों आईपीएस अधिकारियों को उक्त मामले की जांच का अधिकार ही नहीं है। पीड़िता ने उक्त मामलें में आईपीएस अधिकारी के स्थान पर आईएएस अधिकारी से जांच कराने के लिए अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय के माध्यम से हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की है। RRB Exam 2026: रेलवे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, रायपुर से चलने वाली ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त कोच याचिका में बताया गया है…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। परीक्षा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 2 अगस्त से 23 अगस्त तक कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। इससे अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ से राहत मिलने की उम्मीद है। CG Weather : दोस्तों के साथ घूमने का प्लान संभालकर बनाएं! फ्रेंडशिप डे पर रायपुर समेत कई शहरों में बारिश का अलर्ट RRB परीक्षा…

Read More

CG Weather: अगस्त के दूसरे दिन फ्रेंडशीप डे मनाने के लिए आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बारिश मजा किरकिरा कर सकता है. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है. रविवार को रायपुर समेत कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अनेकों स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है. Korba Road Accident: नशे में तेज रफ्तार कार का कहर, स्कूटी सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार समुद्र तल पर सक्रिय…

Read More

Korba Road Accident: रजगामार क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने पूरे परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। डुमरडीह जंगल के पास मुख्य मार्ग पर कथित रूप से नशे में धुत कार सवारों ने स्कूटी सवार एक परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 6 वर्षीय मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान पिता ने भी दम तोड़ दिया। मां की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम मौहार निवासी चैत राम राठिया अपनी पत्नी सुमित्रा राठिया और 6 वर्षीय बेटे दिशांत राठिया के साथ स्कूटी से घर…

Read More

Janjgir Champa: पिछले दिनों बोड़सरा स्कूल के सामने आए शर्मनाक हादसे ने जांजगीर-चांपा जिला समेत प्रदेश को झंझकोर कर दिया था। यह मामला अभी शांत नहीं हो पाया है कि जिले में एक बार फिर से शिक्षा का मंदिर शर्मसार हो गया है। विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगाकोहरौद के शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां के प्रधान पाठक पर मासूम बच्चों के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगा है, जिसके बाद पूरे गांव में हंगामा मच गया। स्थिति बिगड़ते देख बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चों के साथ अभिभावक पामगढ़…

Read More