CG Weather: अगस्त के दूसरे दिन फ्रेंडशीप डे मनाने के लिए आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बारिश मजा किरकिरा कर सकता है. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है. रविवार को रायपुर समेत कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अनेकों स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है.
Korba Road Accident: नशे में तेज रफ्तार कार का कहर, स्कूटी सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार समुद्र तल पर सक्रिय मानसून द्रोणिका जैसलमेर, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, बांदा, डेहरी, मालदा होते हुए मणिपुर तक फैली हुई है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तर-पूर्व बिहार तक एक अन्य द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बनी हुई हैं।
शिक्षक की शर्मनाक करतूत! बच्चों के साथ गलत हरकत करते ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, FIR दर्ज
मौसम विभाग ने रविवार को कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, आकाशीय बिजली और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में आकाशीय बिजली, 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है.


