Author: Industrial Impact

रायपुर : छत्तीसगढ़ के तापमान में फिलहाल हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है, जिससे यहां ठंड का असर खत्म हो गया है. मौसम विभाग ने बताया कि अब उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में भी तापमान बढ़ना शुरू हो गया है, जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में पहले से ही तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह से यहां अब गर्मी शुरू हो चुकी है. CG News: टैक्स वसूली में बड़ी लापरवाही, 60% भी प्रॉपर्टी टैक्स न जुटा पाए CMO, हुए निलंबित मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल ठंड का असर अब नहीं बढ़ेगा और फरवरी के आखिरी हफ्ते तक गर्मी का दौर शुरू…

Read More

बालोद : टैक्स निर्धारण मे लापरवाही और कम टैक्स वसूली के चलते बालोद जिले के दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद के तत्कालीन प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया गया है. राजनांदगांव नगर पालिका निगम में समाज कल्याण अधिकारी के तौर पर पदस्थ भूपेंद्र वार्डेकर को दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद के सीएमओ का प्रभार दिया था. इस दौरान कम टैक्स वसूली पर नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देश पर कार्रवाई की गई है. जांजगीर-चांपा में शोक की लहर: अकलतरा जनपद पंचायत के युवा सदस्य का सड़क हादसे में निधन निलंबन आदेश में उल्लेख किया…

Read More

जांजगीर-चांपा : अकलतरा जनपद पंचायत के युवा सदस्य सानु संकर्षण सिंह का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही सांकर सहित पूरे अंचल में शोक की लहर दौड़ गई। मिलनसार और लोकप्रिय युवा चेहरे के रूप में पहचान रखने वाले सानु संकर्षण सिंह के अचानक चले जाने से क्षेत्रवासियों में गहरा दुख व्याप्त है। बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 21, सांकर निवासी सानु संकर्षण सिंह शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे अपने घर से रिसदा-मुलमुला स्थित अपनी बुआ से मिलने बाइक से निकले थे। वे राष्ट्रीय राजमार्ग 49 के रास्ते…

Read More

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुंडरदेही थाना क्षेत्र की हल्दी चौकी अंतर्गत ग्राम माहुदबी में तीन साल के मासूम के दफन स्थल के पास संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप मच गया. रात के अंधेरे में किसी ने कब्र पर खुदाई की कोशिश की, सुबह निशान दिखे तो गांव में दहशत और आक्रोश फैल गया. सूचना पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की. रायपुर एयरपोर्ट पर हड़कंप! रनवे छूते ही उछला IndiGo का प्लेन, पायलट की सूझबूझ से टली अनहोनी दफन स्थल के पास मिला तंत्र विद्या का सामान ग्राम माहुदबी में तीन माह पहले…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-हाते टल गया। तकनीकी खराबी की वजह से भोपाल से रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट को लैंडिंग में काफी परेशानी हुई। इस दौरान यात्री विमान रवने पर अचानक उछलने लगा। इस वजह से यात्री भयभीत हो गये। अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पायलट ने विमान को फिर से काबू में कर हवा की तरफ किया। अनुभवी पायलट की वजह से विमान की सुरक्षित रफ लैडिंग हो पाई। छत्तीसगढ़ में जमीन विवाद बना खून का कारण, चचेरे भाई ने 14 साल के बच्चे की ली…

Read More

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 14 वर्षीय  मासूम की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना से पूर्व परिवार वाले घंटों उसकी खोजबीन करते रहे, वहीं उसकी मौत की खबर खुद उसके मोबाइल से आई कॉल ने दी। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस वारदात के पीछे कोई बाहरी नहीं, बल्कि उसी घर से जुड़ा उसका चचेरा भाई ही निकला। जमीन विवाद की रंजिश ने चचेरे भाई ने रिश्ते का ही गला घोंट दिया। रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, GATE परीक्षा में नकल की साजिश का भंडाफोड़ रहस्मयी फोनकॉल ने बढ़ाई दहशत…

Read More

रायपुर : पुलिस ने GATE परीक्षा में नकल करने की साजिश का पर्दाफाश किया है, राष्ट्रीय स्तर की GATE परीक्षा के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ दिलाने हेतु नकल कराने की योजना बनाए जाने की विश्वसनीय सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम श्री संदीप पटेल , डीसीपी क्राइम श्री स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में , एडीसीपी पश्चिम राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में, एसीपी पुरानी बस्ती और क्राइम के नेतृत्व में थाना डीडी नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की…

Read More

रायपुर : स्कूल शिक्षा विभाग ने 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा को लेकर स्पष्ट किया है कि इस साल किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में असफल होने पर पूरक परीक्षा का अवसर मिलेगा और उसमें भी सफल नहीं होने पर छात्र को अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। कोरबा में नाली विवाद ने लिया हिंसक रूप, पानी टंकी नर्सरी नगर में धारदार हथियार से हमला, दो महिलाएं घायल आरटीई लागू होने के बाद कक्षा 1 से 8 तक परीक्षा पर रोक थी। विभिन्न राज्यों से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की रिपोर्ट के बाद…

Read More

कोरबा : नाली में कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में दो महिलाएं घायल हो गईं। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पानी टंकी नर्सरी नगर में हुई, जहां कुछ लोगों ने एक परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार सर्वमंगला मंदिर क्षेत्र में खिलौने बेचकर अपनी जीविका चलाता है। Bilaspur: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सिम्स अस्पताल से हुई मोटरसाइकिल चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 5 बाइक बरामद परिवार की सदस्य किरण ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले दीपक और उसके…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। मामले में दो अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है तथा एक खरीददार को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार दोपहिया वाहनों की चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इन मामलों में अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन,…

Read More