Author: Industrial Impact

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 14 वर्षीय  मासूम की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना से पूर्व परिवार वाले घंटों उसकी खोजबीन करते रहे, वहीं उसकी मौत की खबर खुद उसके मोबाइल से आई कॉल ने दी। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस वारदात के पीछे कोई बाहरी नहीं, बल्कि उसी घर से जुड़ा उसका चचेरा भाई ही निकला। जमीन विवाद की रंजिश ने चचेरे भाई ने रिश्ते का ही गला घोंट दिया। रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, GATE परीक्षा में नकल की साजिश का भंडाफोड़ रहस्मयी फोनकॉल ने बढ़ाई दहशत…

Read More

रायपुर : पुलिस ने GATE परीक्षा में नकल करने की साजिश का पर्दाफाश किया है, राष्ट्रीय स्तर की GATE परीक्षा के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ दिलाने हेतु नकल कराने की योजना बनाए जाने की विश्वसनीय सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम श्री संदीप पटेल , डीसीपी क्राइम श्री स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में , एडीसीपी पश्चिम राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में, एसीपी पुरानी बस्ती और क्राइम के नेतृत्व में थाना डीडी नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की…

Read More

रायपुर : स्कूल शिक्षा विभाग ने 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा को लेकर स्पष्ट किया है कि इस साल किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में असफल होने पर पूरक परीक्षा का अवसर मिलेगा और उसमें भी सफल नहीं होने पर छात्र को अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। कोरबा में नाली विवाद ने लिया हिंसक रूप, पानी टंकी नर्सरी नगर में धारदार हथियार से हमला, दो महिलाएं घायल आरटीई लागू होने के बाद कक्षा 1 से 8 तक परीक्षा पर रोक थी। विभिन्न राज्यों से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की रिपोर्ट के बाद…

Read More

कोरबा : नाली में कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में दो महिलाएं घायल हो गईं। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पानी टंकी नर्सरी नगर में हुई, जहां कुछ लोगों ने एक परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार सर्वमंगला मंदिर क्षेत्र में खिलौने बेचकर अपनी जीविका चलाता है। Bilaspur: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सिम्स अस्पताल से हुई मोटरसाइकिल चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 5 बाइक बरामद परिवार की सदस्य किरण ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले दीपक और उसके…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। मामले में दो अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है तथा एक खरीददार को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार दोपहिया वाहनों की चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इन मामलों में अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन,…

Read More

कोरबा :  हरदीबाजार में वाहन चालक की लापरवाही से गर्भवती महिला शशि सूर्यवंशी की मौत के मामले में ग्रामीणों द्वारा किया गया चक्काजाम गत रात्री 12 बजे समाप्त हो सका। वाहन मालिक और प्रशासन द्वारा कुल 2 लाख 15 हजार का मुआवजा फौरी तौर पर देना तय हुआ।अन्य कार्यवाही बाद में होगी। शनिवार को दोपहर मुड़पार बाजार क्षेत्र में यह घटना भोलाराम सूर्यवंशी के घर हुई थी। दिव्यांग युवक पर हिंदू समाज में अराजकता फैलाने का आरोप, पुलिस ने की कार्रवाई बुडग़हन के रास्ते जा रहे हाईवा ने गलत दिशा से रास्ता बदला और घर में जा घुसा। एक स्थान…

Read More

बिलासपुर : तखतपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने एक दिव्यांग युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 गौवंश तस्करों को किया गिरफ्तार, पिकअप और बाइक जब्त तखतपुर थाना प्रभारी विवेक पांडेय के मुताबिक, नगौई गांव निवासी सूरज भारती सोशल मीडिया पर अक्सर सरकार और हिंदू समाज के खिलाफ टिप्पणियां करता था। हाल ही में उसने देवी-देवताओं को…

Read More

रायगढ़ : सीमावर्ती जिलों से होकर मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर विशेष निगरानी रखते हुए पुलिस द्वारा लगातार गश्त और नाकेबंदी की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी जोबी को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से पायलेटिंग करते हुए मवेशी तस्करों के साथ उनके पिकअप वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में स्टाफ के साथ अटल चौक पर नाकेबंदी की। कुछ समय पश्चात…

Read More

रायपुर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ रायगढ़ प्रवास के दौरान देर रात एक बजे ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108  सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। देशभर…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस को नशीले पदार्थों के सप्लायर मास्टरमाइंड को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है. बिलासपुर पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 34 ग्राम हेरोइन बरामद की थी. जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पंजाब के तरनतारन जिले से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस गांव से आरोपी पकड़ा गया है, वह भारत-पाक सीमा से महज 200 मीटर दूर है. जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब में नशीले पदार्थ गिराए जाते हैं, जिन्हें बाद में अलग-अलग राज्यों में…

Read More