Author: Industrial Impact

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी-कर्मचारियों पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज एसीबी बिलासपुर ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। स्व सहायता समूह को शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटित कराने के एवज में आरोपी अधिकारी ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी, जिसमें से 90,000 रुपये की रिश्वत की रकम एसीबी ने मौके से बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद राज्य की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर फर्जी और संदिग्ध मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईआर अभियान के दौरान लगभग 24 लाख 99 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। अब प्रदेश में कुल 1,87,30,914 मतदाता हैं। उन्होंने अभियान में सहयोग देने के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया है। कोरबा में अवैध रेत कारोबार…

Read More

कोरबा जिले में एसडीएम तन्मय खन्ना के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासनिक टीम ने मौके पर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं, जिन्हें थाना कटघोरा में सुपुर्द किया गया है। कोरबा में तेज रफ्तार का कहर- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस प्रशासन की यह कार्रवाई कटघोरा तहसील क्षेत्र में लगातार बढ़ते अवैध उत्खनन पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से की गई है। एसडीएम के निर्देशन में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त…

Read More

कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार शारदा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना लगभग रात एक बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। कोरबा में भीषण सड़क हादसा – हाइवा और पिकअप की टक्कर में 2 की मौत, एक गंभीर घायल मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने…

Read More

कोरबा – कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत मोरगा चौकी के केंदई हसदेव पुल के पास शुक्रवार देर शाम सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन का चालक वाहन में ही फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। Big News: पूर्व मंत्री…

Read More

रायपुर : पूर्व मंत्री कवासी लखमा छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी बजट सत्र में शर्तों के साथ हिस्सा ले सकेंगे। उन्हें उच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सत्र में उनकी उपस्थिति की अनुमति कुछ स्पष्ट शर्तों के आधार पर दी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 20 मार्च तक चलेगा। खराब मौसम और अंधेरे में भी उड़ानें, बिलासपुर एयरपोर्ट की नाइट लैंडिंग टेस्टिंग में बड़ी कामयाबी सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस ली, जिसमें उन्होंने बताया कि…

Read More

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिलासा एयरपोर्ट के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. पहली बार एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का सफल परीक्षण किया गया. छत्तीसगढ़ शासन के स्टेट प्लेन से लैंडिंग की टेस्टिंग की गई, जिसमें रनवे लाइटिंग सिस्टम, एप्रोच लाइट्स और एयर ट्रैफिक कॉर्डिनेशन सहित सभी तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई. ट्रायल के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जिससे भविष्य में नियमित नाइट ऑपरेशन का रास्ता साफ हो गया है. छत्तीसगढ़ में 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, 3.21 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा अब किसी भी मौसम और कम विजिबिलिटी की स्थिति में…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई है। आज 21 फरवरी को दसवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। जिसको लेकर परीक्षा केंद्रों में हलचल शुरू हो गई है। इस साल परीक्षा के लिए 6,839 स्कूलों से 3,21,571 स्टूडेंट एग्जाम देंगे। जिसको लेकर पूरी तरह से तैयारी शुरू हो गई है। CG Weather News: दो दिन बाद छत्तीसगढ़ का तापमान गिरेगा, अभी मौसम बना हुआ है स्थिर राज्यभर में 2,510 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं अकेले रायपुर में 151 परीक्षा केंद्र ​बनाए गए हैं। कई केंद्रों पर बच्चों को तिलक लगाकर मनोबल बढ़ाते नजर आए। वहीं दूसरी…

Read More

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है और आगामी दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। वहीं अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। CG Crime: लूट के बाद युवक को बेहोश कर नदी में फेंका, 7 महीने बाद खुला मर्डर का राज, दो आरोपी गिरफ्तार प्रदेश में बीते 24…

Read More

बिलासपुर : लूटपाट और हत्या के मामले में पुलिस ने सात माह बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पचरीघाट पुल के पास बैठे युवक से बदमाशों ने मारपीट की। इसमें युवक बेहोश हो गया। बदमाशों ने उसकी जेब से रुपये और मोबाइल निकाल लिए। इसके बाद बेहोश युवक को नदी में फेंक दिया। युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस ने युवक के मोबाइल को खोजने प्रयास किया। मोबाइल मिलने के बाद पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तब पूरे…

Read More