Author: Industrial Impact

कोरबा : सीएसईबी चौकी क्षेत्र के टीपी नगर मुख्य मार्ग पर सरेआम मारपीट की घटना सामने आई है। नशे में धुत दो कार सवार युवकों ने एक बाइक सवार ऑटो चालक से विवाद किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बाइक ने उनकी कार को ठोकर मारी है। विवाद जल्द ही हाथापाई में बदल गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाइक सवार ऑटो चालक था, जिसे देखकर ऑटो संघ के पदाधिकारी और राहगीर भी वहां पहुंच गए। कार सवार युवक ऑटो संघ के पदाधिकारियों और अन्य लोगों से हुज्जतबाजी करने लगे। रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल:…

Read More

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कई थाना प्रभारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत नौ निरीक्षकों के अलावा दो महिला उप निरीक्षकों का प्रभार बदला गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार राम किंकर यादव को पुसौर थाना प्रभारी से पूंजीपथरा थाना प्रभारी, प्रशांत राव को जूटमिल थाना प्रभारी से तमनार थाना प्रभारी, मोहन भारद्वाज को कोतरा रोड थाना प्रभारी से पुसौर थाना प्रभारी बनाया गया है। SECL कुसमुंडा खदान में सुरक्षा पर उठा सवाल, अवैध लोडर पर कौन था मेहरबान? अभिनवकांत सिंह को रक्षित…

Read More

कोरबा – एसईसीएल कुसमुंडा खदान में सुरक्षा पर एक बार फिर से सवाल उठने लगा है। रात के अंधेरे में डीजल चोरों की धर पकड़ करने वाली त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के जवान दिन के समय में अवैध लोडरो पर निगरानी कैसे नहीं कर पाई। अब इन लोडरो के खदान अंदर घुसने और कार्य करने को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। अवैध लोडर का खदान में प्रवेश करना न सिर्फ सुरक्षा में चूक बताई जा रही है बल्कि बूम बैरियर जैसे सुरक्षा सिस्टम में किए गए खर्च भी अब सवालों के घेरे में है। …

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी, इसके बाद आगामी दिनों में मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं प्रदेश में अगले सात दिनों में न्यूनतम तापमान में भी कोई खास परिवर्तन नहीं होने का अनुमान है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। प्रदेश में कहीं भी उल्लेखनीय वर्षा दर्ज नहीं…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाली-गलौज कर एक-दूसरे की जमकर पिटाई की गई। एक युवक हाथ-मुक्के से महिला को पीटते नजर आ रहा है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा की है। दरअसल, आशु कारवानी अपने परिवार के साथ जमीन देखने पहुंचा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने मौके पर दीवार बनाकर घेराबंदी करने का आरोप लगा है। जब इसका विरोध किया गया तो विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। KORBA – स्वच्छता महाअभियान की शुरुआत, वार्ड 01 और 04 में चला मेगा…

Read More

कोरबा : नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड एवं बस्तियों की सम्पूर्ण रूप से सफाई किये जाने के मद्देनजर आज 25 फरवरी से निगम क्षेत्र में स्वच्छता का महाअभियान प्रारंभ किया गया, अभियान के प्रथम दिन आज वार्ड क्र. 01 रामसागरपारा एवं वार्ड क्र. 04 राताखार में मेगा स्वच्छता ड्राईव चलाई गई। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय इन वार्डो में पहुंचे तथा गली-गली, बस्ती-बस्ती पैदल भ्रमण कर वृहद पैमाने पर किये जा रहे साफ-सफाई कार्यो का सघन निरीक्षण किया। उन्होने बस्ती की गलियों, नालियों आदि की सम्पूर्ण सफाई किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये, साथ ही…

Read More

रायगढ़ : लकड़ी तस्करी जमकर हो रही है। खैर, तेंदु के अलावा मिश्रित प्रजाति के लकड़ियों की अवैध कटाई की जा रही है। जहां अवैध लकड़ियों से दरवाजा तखत बनाकर इसे बेचा जा रहा है। ऐसे ही अलग अलग 4 वाहनों को पकड़कर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक रात तकरीबन 3 बजे उड़नदस्ता टीम को जानकारी मिला कि ओवरब्रिज की ओर से एक पिकअप जा रही है, जिसमें तखत लोड है और उससे संबंधित कोई कागजात नहीं है। विधानसभा में कवासी लखमा का बयान – नक्सलवाद खत्म होने की दिशा में, गृह मंत्री…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में नक्सलवाद और बस्तर के मुद्दे को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली। कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने सदन में बयान देते हुए कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या नक्सलवाद अब खत्म होने की दिशा में है और इसके लिए वे गृह मंत्री को बधाई देते हैं। लखमा ने आगे कहा की बस्तर में अब लोग शांति से जीने लगे हैं। हमने भी नहीं सोचा था कि नक्सलवाद कभी खत्म होगा। 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया घूसखोर प्राचार्य, 6 महीने से रोका था व्याख्याता…

Read More

बलौदाबाजार भाटापारा : घूसखोर प्राचार्य को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी प्राचार्य के द्वारा व्याख्याता से वेतन निकालने के एवज में 15 हजार की रिश्वत की मांग की थी। रूपये नहीं देनें पर आरोपी प्राचार्य ने व्याख्याता के 6 माह का वेतन रोक दिया था। इस बात से दुखी व्याख्याता ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। एसीबी की टीम ने ट्रेप आयोजित कर प्राचार्य को व्याख्याता से 15 हजार की घूस लेते रंगे हाथ पकडा। घूसखोर प्राचार्य का नाम आरएन बया है। बिलासपुर: महिला कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, डिलीवरी के बाद पैसे मांगने का…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर जिला अस्पताल से जुड़ा एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला कर्मचारी पर डिलीवरी के बाद परिजनों से “खर्चापानी” के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया जा रहा है। देवजी के बाद DVCM रैंक के खूंखार नक्सली ने किया सरेंडर, AK-47 के साथ आया सामने, कांकेर में बचे सिर्फ 23 माओवादी परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद स्टाफ नर्स ने उनसे पैसों की मांग की। वायरल वीडियो में कथित रूप से महिला कर्मचारी पैसे मांगते हुए दिखाई दे रही है जिसके बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर…

Read More