Author: Industrial Impact

बलौदाबाजार : शहर के तहसील कार्यालय में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग तहसील परिसर में स्थित डीएसपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग की ओर से लगी बताई जा रही है, जो देखते ही देखते तहसीलदार कार्यालय की ओर फैलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन ने सबसे पहले तहसील कार्यालय के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और दस्तावेजों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। कोरबा में भीषण हादसा: ड्यूटी के बाद होली मनाने घर जा रहे पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, हालत गंभीर…

Read More

कोरबा : ड्यूटी पूरी कर होली मनाने घर जा रहे एक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चालक नशे की हालत में था। होली के बाद छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, अगले सात दिनों तक राहत की संभावना नहीं टक्कर के बाद आरोपी चालक मौके पर गाली-गलौज और हंगामा करने लगा, जिससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी…

Read More

रायपुर : होली खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। फिलहाल प्रदेशवासियों को गर्मी की तपिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में कहीं भी वर्षा…

Read More

जांजगीर : दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ अनाचार कर रहा था, फिर शादी से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। पामगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने 18 फरवरी को पामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने बताया था कि कोमल प्रसाद निवासी मानपुर थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली से उसका संपर्क हुआ था। रेलवे अलर्ट: 6 से 8 मार्च तक छत्तीसगढ़ से नागपुर जाने वाली 13 ट्रेनें नहीं…

Read More

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ से गोंदिया– नागपुर की तरफ जाने वाली 13 मेमू ट्रेनें 6 से 8 मार्च तक के लिए निरस्त कर दी गई है। रेलवे ने नागपुर मंडल स्थित समपार फाटक में गर्डर डी लांचिंग कार्य का हवाला देते हुए ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। होली पर हिंसा: जांच पर गई पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल 1) गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी। 2) गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी। 3) गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया– रायपुर मेमू (07 एवं 08 मार्च 2026)…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में होली के दिन पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया में मारपीट की शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार होली के दिन सूचना मिली थी कि पेंडरवा निवासी जलेश्वर साहू के साथ गांव के कुछ युवकों ने मारपीट की है। शिकायत मिलने पर पुलिस…

Read More

बिलासपुर : तोरवा क्षेत्र में एक युवती का कपड़े बदलते समय युवक ने वीडियो बना लिया, जिसे से युवती के भाई ने देख लिया। जब उसने आवाज लगाई तो युवक भागने लगा। इसी दौरान युवती की बुआ ने उसे पकड़ लिया। युवक ने अपने मोबाइल से युवती का वीडियो डिलीट कर दिया। बाद में उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर युवती के भाई से मारपीट की। इसी बीच उस पर चाकू से हमला भी कर दिया। युवती की मां ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।…

Read More

कोरबा में बुधवार को होली खेली गई, जिसके बाद गुरुवार सुबह पुलिसकर्मियों ने भी उत्साह से होली मनाई। विभिन्न थानों और चौकियों में शांतिपूर्ण ढंग से रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। कोतवाली, सिविल लाइन, कुसमुंडा, दीपका समेत कई थानों में होली का माहौल रहा। सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के प्रशांति वृद्धा आश्रम में पुलिस का एक अलग चेहरा देखने को मिला। पुलिस के आला अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुजुर्गों के साथ फूलों की होली खेली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नीतीश ठाकुर, प्रतीक चतुर्वेदी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों को भोजन कराया और जिले की सुख-शांति…

Read More

कोरबा : होली खेलने निकला युवक वापस घर नहीं लौटा बल्कि आज सुबह पेड़ पर लटकी हुई उसकी लाश मिली। परिजन हत्या का संदेह जताते हुए जांच की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुराकछार और आनंद नगर के मध्य खोलार नदी के किनारे आज सुबह एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक की पहचान मनीष कंवर पिता धुल सिंह कंवर 18 वर्ष के रूप में हुई। कोरबा में नशेड़ी युवक की करतूत: 108 एंबुलेंस चुराने की कोशिश, स्टार्ट करते ही धराया बताया गया कि युवक बुधवार को दोपहर…

Read More

कोरबा : शराब के नशे में धुत एक शख्स ने कोरबा मेडिकल कॉलेज से 108 एम्बुलेंस चुराने का प्रयास किया। वह अपने दोस्त के पास शराब पार्टी के लिए मड़वारानी जाना चाहता था। यह घटना गुरुवार की सुबह सामने आई। आरोपी बाबूलाल मिंजवार (42 वर्ष) मड़वारानी का निवासी है। वह जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचा था और नशे में चूर था। उसे अपने दोस्त के साथ जाम छलकाने मड़वारानी जाना था, पर उसके पास कोई साधन या पैसे नहीं थे। उसकी नजर कैंपस में खड़ी 108 एम्बुलेंस पर पड़ी। एम्बुलेंस कर्मचारियों की लापरवाही से गाड़ी में चाबी लगी हुई थी। फूलोदेवी…

Read More