- बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर! 1 सितंबर से शुरू होगी eKYC, नाम गलत हुआ तो अटक सकता है सत्यापन
- जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो निरीक्षकों की बदली पदस्थापना
- फर्जी व्यापमं आदेश की जांच के नाम पर 80 हजार वसूली का आरोप, ट्रेनी SI पर गिरी गाज
- CG – डेढ़ साल से ड्यूटी से गायब कर्मचारी पर विभाग सख्त, अब जारी हुआ नोटिस
- अंबिकापुर में लिव-इन पार्टनर की खून से लथपथ लाश मिली, प्रेमिका ने भी खुद को किया घायल
- हत्या का खुलासा: पत्नी की गला दबाकर हत्या, शव आंगन में जलाकर हड्डियां दफनाईं; आरोपी पति गिरफ्तार
- बिलासपुर की बिजली और जलभराव समस्या पर हाईकोर्ट की नाराजगी, CSPDCL और निगम को नया शपथपत्र देने के निर्देश
- ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में चाकूबाजी, विवाद के बाद तीन युवकों पर चाकू से हमला
Author: Industrial Impact
बिलासपुर : कथावाचक नरेंद्र नयन शास्त्री को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से दुष्कर्म के मामले में बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत दे दी है। हालांकि, धोखाधड़ी के अलग मामले में धारा 420 के तहत जमानत नहीं मिलने के कारण शास्त्री फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे और न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने यह आदेश पारित किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस तथ्य को महत्वपूर्ण माना कि घटना के करीब तीन साल बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके अलावा पुलिस द्वारा चालान पेश किए जाने और आरोपी के लंबे समय से…
रायपुर : छत्तीसगढ़ पहुंचते ही आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों का हक मारा जा रहा है. पेसा कानून का मजाक उड़ाया जा रहा है. आदिवासी समाज के लोगों में गुस्सा है. यहां के मुख्यमंत्री आदिवासी समाज से आते हैं, लेकिन उनको डायरेक्शन अडानी और मोदी से आता है. छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार आज की तारीख में केंद्र सरकार के इशारे पर नाचने वाली सरकार है. छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन पर नया कानून लागू, 60 दिन पहले प्रशासन को देनी होगी सूचना गरियाबंद में…
जांजगीर-चांपा : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली भारतीय नोट में बदलने का झांसा देकर 50 हजार रुपये की ठगी करने की कोशिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से केमिकल पाउडर, नोट जैसे दिखने वाले काले केमिकल लगे कागज और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सोशल मीडिया और फोन कॉल के माध्यम से लोगों से संपर्क कर उन्हें कम कीमत में अधिक राशि के नकली नोट तैयार करने का…
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जंगल से निकलकर बस्ती के पास पहुंचे हाथी का अचानक ग्रामीण से सामना हो गया। हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारूमा रेंज अंतर्गत ग्राम जमावीरा की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। कोरबा जिला अस्पताल के इंटर्न डॉक्टर हड़ताल पर, OPD और वार्ड सेवाएं प्रभावित; स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग जानकारी के अनुसार, ग्राम जमावीरा निवासी रतन गुप्ता उर्फ…
कोरबा जिला अस्पताल में इंटर्न डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ना शुरू हो गया है। इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर काम बंद कर दिया है। डॉक्टरों की मांग है कि उनका मासिक स्टाइपेंड बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए। इंटर्न डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से जिला अस्पताल की OPD और वार्ड सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मरीजों और उनके परिजनों को इलाज और चिकित्सकीय सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिलासपुर के श्मशान घाट में कथित तंत्र-मंत्र का मामला, चीफ जस्टिस की तस्वीरें रखकर पूजा! इंटर्न डॉक्टरों…
बिलासपुर के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र-मंत्र करने का मामला सामने आया है। बीती रात सीपत क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम में चार लड़के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और दो अन्य लोगों की तस्वीरें रखकर पूजा-पाठ कर रहे थे। गांव वालों को देर रात श्मशान घाट में संदिग्ध गतिविधियां होने का संदेह हुआ। काफी देर तक निगरानी रखने के बाद ग्रामीण समूह में मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर चारों भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया। CG – पुलिस अफसरों की पोस्टिंग पर हाईकोर्ट की रोक, वरिष्ठता…
बिलासपुर : हाईकोर्ट ने पुलिस अफसरों के ट्रांसफर पोस्टिंग आदेश पर रोक लगा दी है. सीनियर अफसर की अनदेखी और जूनियर अफसर को एसपी का प्रभार देने के आरोपों के बीच यह विवाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया है. कोर्ट ने मामले में राज्य शासन समेत अन्य से जवाब मांगा गया है. मामले की सुनवाई जस्टिस बीडी गुरु की सिंगल बैंच में हुई, अब 23 सितंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी. बता दें कि एक महिला पुलिस अफसर ने वरिष्ठता सूची की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की है. छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट! नए सिस्टम…
छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट! नए सिस्टम के असर से कई इलाकों में झमाझम बारिश, रायपुर में गिरा पारा
रायपुर : दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने लो प्रेशर एरिया के असर से छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां देखने को मिल रही है. प्रदेश के अधिकतर इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई. सबसे ज्यादा पानी बलरामपुर और बीजापुर जिले में एक-दो स्थानों पर गिरा. मौसमी वर्षा सामान्य से 7 प्रतिशत कम रही. वहीं देर शाम शुरू हुई बारिश ने राजधानीवासियों को उसम से राहत दी. रायपुर में शनिवार को करीब 3 डिग्री सेल्सियस तापमान गिर गया. 7 अगस्त को 33 डिग्री तापमान में गिरकर शनिवार को 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. Korba Crime: खेत में रोपा लगाने को…
Korba Crime: कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम ठाड़पखना में खेत में रोपा लगाने के दौरान पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, ठाड़पखना निवासी गंगोत्री बाई मंझवार (35) शनिवार को अपने पति जगमोहन मंझवार के साथ खेत में रोपा लगाने गई थी। परिवार के…
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से सरकारी स्कूल में शराब और चिकन पार्टी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में 5 शिक्षक और 1 स्वीपर स्कूल परिसर में शराब और चिकन पार्टी करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी ने सभी संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीईओ ने कहा कि कर्मचारियों से जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला मालखरौदा ब्लॉक के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी का…
