Author: Industrial Impact

NEET Cancelled : पेपर लीक के आरोपों के बीच NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई है। हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुरुआत में किसी भी लीक से इनकार किया था, लेकिन राजस्थान SOG के इनपुट मिलने के बाद एजेंसी ने स्वीकार किया है कि वे “अनियमितताओं” की जांच कर रहे हैं। पेपर लीक की खबरों के बाद पूरे देश में छात्र और अभिभावक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए CBI जांच के आदेश दिए हैं। अगर आप या आपके परिवार में कोई इस साल नीट की परीक्षा में बैठा था, तो…

Read More

रायगढ़ : जिले के पंचधारी एनीकट में लगातार डूबने और जनहानि की दुखद घटनाएं सामने आ रही है, आए दिन यहां दुर्घटना हो रही है। जिसको देखते हुए अब यहां नहाने, तैराकी और पिक​निक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 के अंतर्गत विस्तृत निषेधाज्ञा जारी करते हुए पंचधारी एनीकट और उसके आसपास के क्षेत्रों में तैराकी, स्नान, पिकनिक, सेल्फी, वीडियोग्राफी तथा अन्य जोखिमपूर्ण गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। कोरबा में मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई: फेल सैंपल के बाद 8…

Read More

कोरबा : जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने जांच में नमूने फेल होने पर यह कदम उठाया। कटघोरा और कोरबा के अपर जिलाधिकारी न्यायालय ने आठ व्यापारियों पर जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना 25 हजार से 1 लाख रुपये तक का है। विभाग ने रायपुर स्थित प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए थे। इसके अलावा सात अन्य दुकानों के खिलाफ भी मामले तैयार किए गए हैं। इन पर जल्द सुनवाई होने की संभावना है। बालाजी वाटन औद्योगिक क्षेत्र, नेचुरल मिठाई निहारिका, निर्मल दुग्धालय कुसमुंडा,…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मध्याह्न भोजन योजना) को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा निर्णय लिया है। शासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार अब संकुल और विकासखंड स्तर पर स्कूलों की रैंकिंग की जाएगी। यह रैंकिंग विभिन्न मानकों और सूचकांकों के आधार पर तय होगी, ताकि स्कूलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित हो और योजना की गुणवत्ता में सुधार हो सके। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर की ओर से पत्र जारी किया गया है। विभाग ने बताया कि…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 का कार्यक्रम जारी होते ही संबंधित जिलों में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। 8 मई को जारी निर्वाचन कार्यक्रम के साथ ही जिले के उन ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है, जहां उपचुनाव होना है। शादी में हर्ष फायरिंग का VIDEO वायरल, बीजेपी नेता ने मंच के सामने दागीं गोलियां, मचा हड़कंप… कलेक्टर ने जारी किया आदेश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें हर्ष फायरिंग करते हुए एक महिला और एक पुरुष दिख रहा है। बताया जाता है कि यह वीडियो एक शादी समारोह का है। बड़ी बात यह है कि वीडियो किसी और का नहीं बल्कि भाजपा नेता का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, एक शादी समारोह में खुशी के माहौल में भाजपा नेत्री ऋतुपर्ण सिंह, मोनिका सिंह और उनके परिजन बारात के…

Read More

छत्तीसगढ़: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तालाब में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते लाठी-डंडों से मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। तरबूज के बाद चिकन खाना पड़ा भारी! फूड पॉइजनिंग से बच्चे की मौत, 3 की हालत खराब जानकारी के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब दोनों पक्ष तालाब में मछली पकड़ने के अधिकार को लेकर आमने-सामने आ गए। पहले दोनों के बीच…

Read More

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के धुरकोट गांव में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। एक ही परिवार के चार बच्चे अचानक बीमार पड़ गए, जिनमें से एक 15 वर्षीय किशोर की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, दल्हा पोड़ी गांव के रहने वाले बच्चे अपने मामा के घर धुरकोट आए हुए थे। बच्चों ने शनिवार शाम तरबूज खाया था और रात में चिकन का सेवन किया था। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश थमते ही बढ़ी तपिश, लोग गर्मी से परेशान इसके…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बदली-बारिश में कमी आने के बाद राजधानी में सोमवार को लोग गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा. रायपुर शहर में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई. अगले 5 दिनों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. मंगलवार को भी गर्मी बढ़ने की संभावना है. आज मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है. कोरबा में सियासी घमासान: जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष पवन सिंह समेत जनप्रतिनिधियों का धरना, सीईओ पर लगाए गंभीर आरोप सोमवार को कैसा रहा मौसम प्रदेश में सोमवार को एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा…

Read More

कोरबा : जिला पंचायत कार्यालय सोमवार को उस समय राजनीतिक सरगर्मियों का केंद्र बन गया, जब जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि जिला पंचायत परिसर में धरने पर बैठ गए। जनप्रतिनिधियों ने जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग पर मनमानी कार्यशैली, जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरतने जैसे गंभीर आरोप लगाए। जानकारी के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर जनपद सदस्यों की बैठक बुलाई थी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग को भी उपस्थित रहने के लिए कहा गया था, लेकिन करीब तीन घंटे…

Read More