कोरबा : भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस में दोपहर 12 से 4:00 बजे तक के लिए सिग्नल को बंद कर दिया था। इससे अलग हटकर पिछली रात एक भारी वाहन ने ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर सिग्नल पोल को ध्वस्त कर दिया इससे सिग्नल सिस्टम पूरी तरह से बेकार हो गया है।
कोरबा के मंदिर में तोड़फोड़, मूर्तियों और कपड़ों में लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार
सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर मध्य रात्रि 1 बजे यह घटना हुई। चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि राजस्थान ट्रांसपोर्ट से संबंधित एक वाहन सीजी-12बीजी-7284 की ठोकर से सिगनल पोल पूरी तरह अपने स्थान से अलग होकर गिर गया। बेहतर यह रहा कि उस समय इस रास्ते पर आवाजाही नहीं थी। सूचना मिलने पर नाइट पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।
गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में विवाद: भगवान राम और महापुरुषों पर टिप्पणी, 4 छात्रों पर FIR दर्ज
क्षतिग्रस्त सिग्नल पोल को मौके से हटवा दिया गया है। घटना किन परिस्थितियों में हुई इस बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को लेकर पता चला कि वह किसी ठेकेदार के साथ अनुबन्धित था । उसे इस बारे में अवगत कराया गया है। इस घटनाक्रम को लेकर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध दर्ज किया जाएगा। दूसरी और सिग्नल पोल के क्षतिग्रस्त होने से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर पूरे समय के लिए ऑटो सिग्नल व्यवस्था बंद हो गई है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।


