कोरबा : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। बच्चों में दो पुत्री व एक पुत्र है। प्रसव के बाद एक बच्ची की तबियत बिगड़ गई। उसकी जान बचाई नहीं जा सकी। दोनों बच्चों का सघन उपचार किया जा रहा है। जटगा थाना अन्तर्गत ग्राम मुकुवा निवासी तिरथ सिंह की पत्नी को मंगलवार को प्रसव पीड़ा उठा।
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी जमीन से बेदखली से पहले देना होगा नोटिस, मनमानी कार्रवाई पर रोक
पति ने डायल 112 से संपर्क किया। जिसकी मदद से महिला को कटघोरा सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। जहां महिला ने कल शाम तीन बच्चों को जन्म दिया। बच्चों में दो पुत्री व एक पुत्र है। प्रसव के बाद एक बच्ची की तबियत बिगड़ गई। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
कोरबा के आमापाली में ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग, बाइक-स्कूटी समेत साइकिलें जलकर राख
प्रसूता व दोनों बच्चों का उपचार डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल में एक साथ तीन बच्चों के जन्म की चर्चा बनी रही। हालांकि एक शिशु की मौत को लेकर लोग शोक भी व्यक्त कर रहे थे।


