कोरबा – रिसदी स्थित सृष्टि हॉस्पिटल के पास नर्सरी में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तीन दमकल वाहन आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है, लेकिन आग धीरे-धीरे नर्सरी से फैलते हुए वन विभाग की नर्सरी की तरफ बढ़ रही है।
एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में केबल चोरी का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे हैं। आग की चपेट में आने से कई छोटे-बड़े पेड़ जल गए। छोटे-बड़े कई जीव जंतु भी आग की चपेट में आ गए। यह घटना सामाजिक तत्वों की करतूत हो सकती है।
CG में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट तो कहीं बारिश के आसार
आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिख रही है। दमकल वाहन और वन विभाग के कई फायर वाचर आग पर काबू पाने मशक्कत कर रहे हैं। कई एकड़ में आग फैलते देख ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार नर्सरी में भीषण आग लग चुकी है।


