बिलासपुर : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगला स्थित भाटिया रेसीडेंसी अपार्टमेंट के चौथे माले के फ्लैट में अचानक आग लग गई. देर रात करीब 1.30 बजे हुई इस घटना से अपार्टमेंट में रहने वाले लोग दहशत में आ गए, सूचना पाकर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, आग की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
CG – जेल की सलाखों के पीछे से Instagram Live, हिस्ट्रीशीटर की दबंगई वायरल
जानकारी के अनुसार, प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाले यश रेलवानी अपनी मां और बहन के साथ मंगला स्थित भाटिया रेसीडेंसी के चौथे माले में रहते है. देर रात अचानक उनकी बहन की तबियत खराब हुई और यश रेलवानी अपनी बहन और मां को लेकर अस्पताल चले गए.
कोरबा में तेज आंधी का कहर: सेमहर का विशाल पेड़ गिरा, 3 घर क्षतिग्रस्त
रात लगभग डेढ़ बजे के बीच फ्लैट के बाजू में रहने वाले पड़ोसी ने यश को सूचना दी कि घर से आग की लपटे निकल रही है. फ्लैट मालिक जब तक वहां पहुंच पाते की आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे फ्लैट के कमरों फैल गई और इस भयानक आगजनी में घर के अंदर रखे घरेलू समान पूरी तरह आग की चपेट में जलकर खाक हो गया.


