जांजगीर-चांपा : जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्लेटफार्म नंबर-2 से गुजर रही एक मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई। मालगाड़ी की कपलिंग टूटने के बाद उसके डिब्बे अलग हो गए। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी दो इंजनों के साथ चल रही थी। अचानक हुई इस घटना से स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत, रकम लेने के बाद भी अधूरा छोड़ा काम
मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। मालगाड़ी की कपलिंग टूटने के बाद प्लेटफार्म नंबर-2 पर रेल परिचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और मालगाड़ी के अलग हुए हिस्सों को सुरक्षित करने में जुट गए।
कोरबा में दो सड़क हादसों से मचा हड़कंप, जोड़ा पुल और सर्वमंगला गार्डन के पास दुर्घटना
रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए परिचालन सामान्य करने की कार्रवाई शुरू की। राहत की बात यह रही कि, इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और न ही बड़े नुकसान की सूचना है। हालांकि, मालगाड़ी की कपलिंग आखिर किन परिस्थितियों में टूटी, इसकी तकनीकी वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। रेलवे अधिकारियों की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।


