कोरबा : पंप हाउस वार्ड नंबर 16 में देर रात एक बिजली के खंभे पर अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना बजरंग अग्रवाल के घर के पास हुई, जहां खंभे पर फैले विद्युत तार मकड़ी के जाल की तरह जलकर खाक हो गए। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, आग देर रात शुरू हुई और खंभे से लगातार चिंगारियां निकलने लगीं। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप ले लिया।
CG Breaking : रायगढ़ स्टील प्लांट में फर्नेस विस्फोट, संयंत्र में अफरा-तफरी का माहौल
तारों के गुच्छे में लगी आग से आसपास के क्षेत्र में भी चिंगारियां फैलने लगीं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। घटना स्थल पर कई मकान खंभे के काफी पास हैं और बिजली के तार घरों की छतों के ऊपर से गुजरते हैं। ऐसे में लोगों को डर था कि आग यदि फैलती तो आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था।
बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अस्थायी महिला कर्मियों को भी मिलेगा मातृत्व लाभ
आग लगने की सूचना मिलते ही वार्डवासी मौके पर पहुंचे। लोगों ने बाल्टी और डिब्बों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अगर समय रहते प्रयास नहीं किया जाता तो नुकसान और बड़ा हो सकता था। आग बुझाने के दौरान एहतियातन पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे स्थानीय लोगों को अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी तुरंत विद्युत विभाग को दी गई।


