कोरबा : मानिकपुर चौकी क्षेत्र के ढेलवाडीह बस्ती में एक शराबी युवक की अमानवीय हरकत सामने आई है। गांव में रहने वाले 26 वर्षीय सीमन लाल कंवर ने पांच साल के मासूम बच्चे के साथ यह कृत्य किया। घटना के समय आरोपी शराब के नशे में धुत था। पांच साल का मासूम बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव में रहने वाला 26 वर्षीय सीमन लाल कंवर शराब के नशे में धुत था। उसने खेल रहे मासूम बच्चे को अपने पास बुलाया। इसके बाद आरोपी ने बच्चे के गुप्तांग पर अश्लील हरकत की। कुछ देर बाद सीमन लाल कंवर ने नाखून से उसके गुप्तांग को छील दिया। बच्चा दर्द से चीखने-पुकारने लगा। रोने की आवाज सुनकर घर वाले और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को देखते ही आरोपी युवक वहां से भाग खड़ा हुआ।
रायगढ़ में हाथियों का आतंक: छाल रेंज में सड़क पर उतरा दल, यातायात ठप, 6 किसानों की फसल चौपट
बच्चे की गंभीर हालत
मासूम बच्चे की हालत गंभीर थी, जिसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसकी हालत गंभीर बताई। उसे तत्काल दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने इस घटना की शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की है।
ग्रामीणों में आक्रोश
इस घटना के बाद गांव में आरोपी युवक को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस मासूम के साथ हुई घटना को वॉट्सऐप ग्रुप पर वायरल किया है। वे आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी सीमन लाल कंवर आदतन शराबी है। वह किसी अस्पताल में मेडिकल वाहन चलाता है।


