दुर्ग : भिलाई के खुर्सीपार इलाके में स्थित शताक्षी गैस एजेंसी में संचालक ने बाउंसर तैनात कर रखे हैं। सिलेंडर लेने गए एक ग्राहक के साथ बाउंसरों ने धक्का-मुक्की कर मारपीट की है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिस पर बाकी ग्राहकों ने नाराजगी जताई, तो उनको भी चिल्लाते दिखे। मामला खुर्सीपार थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगे थे। भीड़ अधिक होने के कारण एजेंसी संचालकों ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाउंसर तैनात किया था।
जांजगीर में दर्दनाक हादसा – तेज रफ्तार हाइवा ने 12 मवेशियों को कुचला, ग्रामीणों में आक्रोश
इसी दौरान लाइन में खड़े एक युवक और बाउंसर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि, बाउंसर ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाइन में खड़े बाकी ग्राहकों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। घटना की सूचना मिलते ही खुर्शीपार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।
IG IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड: आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने लोगों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। हालांकि गैस एजेंसी के प्रबंधक ने इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया और मीडिया से दूरी बनाए रखी। पुलिस का कहना है कि, अभी तक इस मामले में किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


