कोरबा : ट्रैफिक रूल्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू की है। मॉडिफाइड गाडिय़ों को टारगेट करते हुए कार्रवाई जारी है। पुलिस ने इस अभियान को आगे बढ़ाना सुनिश्चित किया है। कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस ने स्थानी स्तर पर इस कार्रवाई को एग्जाम दिया।
कोरबा में हाथियों का आतंक: कटघोरा में 49 और पसरखेत में 9 हाथियों का डेरा, ग्रामीणों में दहशत
बुलेट और स्पोर्ट्स बाइक में मॉडिफाई साइलेंसर के अलावा किसी भी तरह के अनावश्यक बदलाव को ट्रैफिक रूल के विरुद्ध माना गया है। कहा गया कि इन वजह से आवागमन में समस्याएं होती है। गाडिय़ों के आकार प्रकार में मनमाने तरीके से किए जाने वाले बदलाव दूसरों को भ्रमित करते हैं। इनमें ना केवल मोडिफाइड साइलेंसर बल्कि आगे पीछे स्टील के मोटे-मोटे एंगल, अनावश्यक हिमप्रोटिक लाइट, प्रेशर हॉर्न भी दुर्घटना के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं।
खतरे से भरी यात्रा! ट्रेलर में 200 लोगों को भरकर ले जाया जा रहा था, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नीतिश ठाकुर के निर्देश पर कोरबा में चालकों को जागरूक बनाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई है और इसे आगे भी जारी रखा जाना है। पुलिस ने कहा कि अभियान के तहत दोपहिया पर ट्रिपल राइडिंग के साथ-साथ अनस्टैंड्राइज नंबर प्लेट लगाने पर भी कार्रवाई की जाएगी।


