रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माणाधीन गड्ढे में बाइक समेत गिरने से गांव के एक सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रेलवे ठेका कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेगांव का सरपंच जेगराम भगत बीती रात अपने किसी रिश्तेदार के यहां से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रहा था।
बताया जा रहा है कि जेगराम जब ढोलनारा गांव के पहुंचे ही थे कि निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के गड्ढे में बाइक समेत गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी आज सुबह ग्रामीणों को लगी। तब उन्होंने पुलिस को घटना से अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई।
फ्रिज में जोरदार धमाका, घर में लगी भीषण आग… महिला की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि उनके क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण काम जारी है और ठेकेदार के द्वारा लापरवाही पूर्वक किसी डायवर्जन या चेतावनी वाला बोर्ड नहीं लगाया गया। जिसके कारण यह घटना हुई है।


