कोरबा में सिविल लाइन थाना अंतर्गत सीएसईबी (CSEB) कॉलोनी से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ के एक आवास में युवा मीडिया कर्मी 26 वर्षीय इमानुएल तानडी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस खबर के बाद से स्थानीय मीडिया जगत और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच कार्यवाही शुरू की शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा गया है।
रेलवे स्टेशन के होटल में हंगामा, लड़कियों पर आपत्तिजनक कमेंट को लेकर युवकों में जमकर भिड़ंत
बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि इमानुएल के आवास में कोई हलचल नहीं हो रही है। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने कमरे के भीतर मीडिया कर्मी का शव बरामद किया। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम कराया है। बताया जा रहा है कि मृतक पत्रकार का पिता सीएसईबी कर्मी था। और रिटायरमेंट होने के बाद दूसरे जगह मकान में शिफ्ट हो गया है क्वार्टर पर तांडी आता जाता था और कभी क्वार्टर पर ही सो जाया करता था परिजनों को लगा कि क्वार्टर पर ही सो रहा होगा क्योंकि इससे पहले भी कई बार वह वहां रख चुका है। जब कई बार फोन करने के बावजूद भी वह फोन नहीं उठा रहा था तब परिजन क्वार्टर पहुंचे और काफी आवाज लगाने लगे दरवाजा नहीं खुलने पर अनहोनी की आशंका हुई खिड़की तोड़कर दरवाजा खुल गया इस दौरान मृत हालत में पड़ा हुआ था।
छत्तीसगढ़ में स्कूली खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 1852 बच्चों को बोर्ड परीक्षा में बोनस अंक
इस घटना की सूचना के बाद माता-पिता और उसकी बहन मौके पर पहुंचे जिनका रो-रो कर बुरा हाल था तांडी अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था।दो बड़ी बहन है। इन सब का जवाबदारी इसके ऊपर था। इस खबर के बाद इमानुएल तानडी के स्कूल में पढ़ने वाले दोस्त और मीडिया जगत से लोग पहुचे हुए थे। जहां सभी एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे कि उसको कितने बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठा रहा था।
कोरबा : शादी में नाबालिग से छेड़छाड़, आहत किशोरी ने आत्महत्या की, आरोपी गिरफ्तार
इमानुएल तानडी लंबे समय से स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बतौर कैमरामैन कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। डॉक्टरी जांच में उन्हें शुगर (मधुमेह) की समस्या होने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उनका उपचार भी शुरू किया गया था। हालांकि, मौत के पीछे के सटीक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। इमानुएल के आकस्मिक निधन पर शहर के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और उनके सहयोगियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। लोगों ने उन्हें एक मृदुभाषी और अपने काम के प्रति समर्पित साथी के रूप में याद किया। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई।


