Close Menu
    What's Hot

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त
    • नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार
    • कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा
    • आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल
    • CG NEWS: खाट पर सो रही 8 साल की मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
    • बिलासपुर के होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी, मोबाइल में मिला नोट- ‘भगवान मुझे बुला रहे हैं’
    • नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला आरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त, फैसले के 3 साल बाद भी अमल नहीं, स्वास्थ्य-पीएससी सचिव को अवमानना नोटिस
    • कोरबा में इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, यूथ कांग्रेस नेता ने पुलिस से मांगी सुरक्षा और कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»रायगढ़ में युवक पर जानलेवा हमला – बाइक रोककर फोन पर बात कर रहा था, दो आरोपी गिरफ्तार
    CHHATTISGARH

    रायगढ़ में युवक पर जानलेवा हमला – बाइक रोककर फोन पर बात कर रहा था, दो आरोपी गिरफ्तार

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactMarch 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायगढ़ : जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो आरोपी अभिषेक ठाकुर और सत्यम महंत तथा तीन विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार दिनांक 04 मार्च 2026 की दोपहर मो. जीशान राजा (उम्र 18 वर्ष) निवासी बोईरदादर कृष्णा वाटिका कॉलोनी रायगढ़ अपने साथी रोशन सिंह के साथ एच.एफ. डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AA 3925 से कोतरारोड़ की ओर गए थे। दीपक किराना दुकान के पास रोशन सिंह मोबाइल पर बात करने के लिए रुके हुए थे, तभी दो लड़के (अपचारी बालक) वहां पहुंचे और “यहां क्या कर रहे हो” कहते हुए गाली-गलौज कर मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली।

    सेना में शामिल होने का मौका! अग्निवीर भर्ती के लिए 1 अप्रैल 2026 तक करें ऑनलाइन आवेदन

    इसी दौरान एक्टीवा में अभिषेक ठाकुर वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मना करने पर उसने ईंट उठाकर रोशन सिंह पर हमला कर दिया और उसके अन्य साथी भी वहां पहुंचकर मारपीट करने लगे। हमले में रोशन सिंह को सिर के पीछे, सीने और पेट में धारदार वस्तु से गंभीर चोटें आईं। घायल को पहले मेडिकल कॉलेज रायगढ़ ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद उसे मेट्रो अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली रायगढ़ में अपराध क्रमांक 104/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 324(4), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन गिरफ्तारी के भय से सभी फरार थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश के दौरान कल बुधवार को मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने अभिषेक ठाकुर, सत्यम महंत तथा तीन अपचारी बालकों को पकड़ लिया। एक विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त किया गया। साक्ष्य के आधार पर मामले में धारा 109 बीएनएस (हत्या के प्रयास) तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।

    बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर बिलासपुर पुलिस सख्त, पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा अब ईंधन

    गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक ठाकुर पिता प्रहलाद सिंह ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी सोनिया नगर कोतरारोड थाना कोतवाली जिला रायगढ़ तथा सत्यम महंत पिता सुरेन्द्र महंत उम्र 21 वर्ष निवासी तेंदुडीपा दरोगामुड़ा थाना जूटमिल जिला रायगढ़* शामिल हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी अभिषेक ठाकुर आदतन बदमाश किस्म का युवक है, जिसके विरुद्ध थाना कोतवाली में लूट, बलवा, आर्म्स एक्ट और मारपीट के 11 आपराधिक मामले दर्ज* हैं। इसके अतिरिक्त कोतवाली पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध चार बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है तथा उसका नाम गुंडा बदमाश सूची में शामिल करने की प्रक्रिया की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleसेना में शामिल होने का मौका! अग्निवीर भर्ती के लिए 1 अप्रैल 2026 तक करें ऑनलाइन आवेदन
    Next Article छात्रों के लिए राहत भरी खबर: शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में एडमिट कार्ड जारी करने की नई व्यवस्था लागू

    Related Posts

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Top Posts

    आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल

    July 28, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    By Industrial ImpactJuly 28, 2026

    सुकमा: छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस की अवैध गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली…

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026

    आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल

    July 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.