Close Menu
    What's Hot

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त
    • नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार
    • कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा
    • आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल
    • CG NEWS: खाट पर सो रही 8 साल की मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
    • बिलासपुर के होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी, मोबाइल में मिला नोट- ‘भगवान मुझे बुला रहे हैं’
    • नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला आरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त, फैसले के 3 साल बाद भी अमल नहीं, स्वास्थ्य-पीएससी सचिव को अवमानना नोटिस
    • कोरबा में इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, यूथ कांग्रेस नेता ने पुलिस से मांगी सुरक्षा और कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»ICC Men’s T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने कीवी को हराकर तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन का ताज अपने नाम किया
    CHHATTISGARH

    ICC Men’s T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने कीवी को हराकर तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन का ताज अपने नाम किया

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactMarch 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    ICC Men’s T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया। भारतीय टीम दुनिया की ऐसी पहली टीम बन गई है जिसने तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। साथ ही टीम इंडिया पहली टीम भी बन गई है जिसने खिताब डिफेंड करते हुए लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, जबकि 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने ट्रॉफी अपने नाम की। यहीं नहीं भारतीय टीम ने पहली बार टी20 वर्ल्डकप में कीवी टीम को मात दी है।

    बिलासपुर में पति का खौफनाक कदम, मकान खाली करने के झगड़े में पत्नी की बेरहमी से हत्या

    सिर्फ टॉस ही जीत पाई न्यूजीलैंड

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 255 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ही ढेर हो गई। इस मुकाबले में टीम इंडिया के 5 खिलाड़ियों ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसके सामने विरोधी टीम की एक न चली। न्यूजीलैंड ने टॉस तो जीत लिया, लेकिन उसके बाद मैच में कुछ भी उनके पक्ष में नहीं गया। भारतीय ओपनर्स ने ऐतिहासिक शुरुआत की और वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी कर डाली। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी 48 रन की थी। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 21 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने 25 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

    संजू सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली और टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके बाद अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को 250 के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स नीशम ने 4 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट लिए। मिचेल सेंटनर ने 4 ओवर में 33 रन दिए और वह सबसे किफायती गेंदबाज रहे। वहीं लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 ओवर में 48 रन खर्च किए। 256 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाजों ने जल्दी विकेट गंवा दिए। टिम सीफर्ट ने अर्धशतकीय पारी जरूर खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास साथ नहीं मिला। अगले पांच बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सके। कप्तान मिचेल सेंटनर ने एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी करने की कोशिश की, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ उन्हें भी बोल्ड कर भारत की जीत लगभग पक्की कर दी। अभिषेक ने आखिरी विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगा दी। बुमराह ने 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए, तो अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके।

    शर्मनाक वारदात: महिला को लिफ्ट देकर छेड़छाड़, विरोध करने पर चलती कार से फेंका

    ये 5 खिलाड़ी पड़े न्यूजीलैंड पर भारी

    इस मुकाबले में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। वहीं गेंदबाजी में अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने ऐसा दबाव बनाया कि न्यूजीलैंड की टीम पूरे मुकाबले में कभी भी भारतीय टीम से आगे नहीं निकल सकी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleबिलासपुर में पति का खौफनाक कदम, मकान खाली करने के झगड़े में पत्नी की बेरहमी से हत्या
    Next Article छत्तीसगढ़ में चढ़ा तापमान: राजधानी रायपुर में 37°C तक पहुंचा पारा, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

    Related Posts

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Top Posts

    आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल

    July 28, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    By Industrial ImpactJuly 28, 2026

    सुकमा: छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस की अवैध गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली…

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026

    आंधी-तूफान बना काल: कच्चा मकान ढहा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी और मां घायल

    July 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: तीन तस्कर गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

    July 28, 2026

    नक्सली नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत! फर्जी बैनर-पोस्टर मामले में भाजपा नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    July 28, 2026

    कलेक्ट्रेट में घूसखोरी का भंडाफोड़, राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा का बाबू ACB के हत्थे चढ़ा

    July 28, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.