कोरबा में बुधवार को होली खेली गई, जिसके बाद गुरुवार सुबह पुलिसकर्मियों ने भी उत्साह से होली मनाई। विभिन्न थानों और चौकियों में शांतिपूर्ण ढंग से रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। कोतवाली, सिविल लाइन, कुसमुंडा, दीपका समेत कई थानों में होली का माहौल रहा। सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के प्रशांति वृद्धा आश्रम में पुलिस का एक अलग चेहरा देखने को मिला। पुलिस के आला अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुजुर्गों के साथ फूलों की होली खेली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नीतीश ठाकुर, प्रतीक चतुर्वेदी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों को भोजन कराया और जिले की सुख-शांति के लिए आशीर्वाद लिया। वहीं प्रगति नगर स्थित छठ घाट पर वंदे मातरम प्रभात शाखा ने होली उत्सव मनाया।
कोरबा में सनसनी: होली खेलने गया युवक घर नहीं लौटा, पेड़ पर लटकी मिली लाश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पारंपरिक फाग गीतों के साथ उत्सव का माहौल बना रहा। बच्चों ने भी गुलाल लगाकर और फाग गीत गाकर होली का भरपूर आनंद लिया। नगर संघ सह कार्यवाहक खगेंद्र कौशिक ने उपस्थित सभी जनों से होली से जुड़ी कहानियां सुनाने को प्रेरित किया। स्वयंसेवक अरुण सोनी ने हिरण्यकश्यप और भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि होली असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व है। यह अधर्म पर धर्म की विजय का भी प्रतीक है, जो इसका महत्व दर्शाता है।
कोरबा में नशेड़ी युवक की करतूत: 108 एंबुलेंस चुराने की कोशिश, स्टार्ट करते ही धराया
योग व व्यायाम का भी हुआ अभ्यास
प्रभात शाखा के नियमित कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग व व्यायाम भी किया। दीपका इकाई नगर संघ संचालक लल्लू सिंह के मार्गदर्शन में शाखा की गतिविधियां संचालित हुईं। मुख्य शिक्षक महेश चंद्रा ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों ने वंदे मातरम के जयघोष के साथ ध्वज का अभिवादन किया।


