रायगढ़ : जिले में रेत और अन्य खनिजों के अवैध खनन रोकने के लिए अभियान शुरू किया गया है। खनिज विभाग ने एक सप्ताह के भीतर 27 वाहन जब्त किया है, जिसे कलेक्ट्रेट और थाना परिसर में पार्क किया गया है। दरअसल, खनिज विभाग को लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी। आरोप है कि रेत की तस्करी खुलेआम हो रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। कोतरा रोड, भूपदेवपुर और पुसौर क्षेत्र में जांच की गई।
सूरज का रौद्र रूप: छत्तीसगढ़ में होली से पहले पसीने छुड़ाएगी तेज गर्मी
यहां रेत लोड ट्रैक्टर पकड़े गए। कई स्थानों पर अचानक जांच कर कार्रवाई की गई। सभी जब्त वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर के साथ थाना कोतरा रोड, भूपदेवपुर, पूंजीपथरा और पुसौर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। कार्रवाई के दौरान कुल 27 वाहन जब्त किए गए। खनिज रेत से भरे 20 ट्रैक्टर, रेत से भरे 2 हाईवा, मिट्टी और मुरूम से भरे 3 ट्रैक्टर और चूनापत्थर से भरे 2 हाईवा पकड़े गए।
कोरबा में निर्माणाधीन मकान में निकला कोबरा, मचा हड़कंप – रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
खनिज विभाग ने परिवहनकर्ताओं के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 और खान-खनिज (विकास-विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 और 23(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।


