बलौदाबाजार : जिले में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के दो जवानों की मौत हो गई। हथबंद थाना क्षेत्र के उड़ेला–पौसरी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इस दौरान एक आरक्षक की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे आरक्षक की इलाज के दौरान रायपुर में मृत्यु हो गई।
कोरबा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 13 साल के बच्चे की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया विरोध
जानकारी के अनुसार, आरक्षक क्रमांक 377 धर्मेंद्र यादव, जो जिला बलौदाबाजार के साइबर सेल में पदस्थ थे, तथा आरक्षक क्रमांक 809 प्रशांत धर दीवान, जो थाना हथबंद में तैनात थे, मंगलवार सुबह एक प्रकरण की विवेचना के सिलसिले में मोटरसाइकिल से निकले थे। सुबह लगभग 11 बजे वे हथबंद क्षेत्र के उड़ेला–पौसरी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों जवान सड़क पर दूर जा गिरे।
बंद कमरे में युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
हादसे में आरक्षक धर्मेंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। गंभीर रूप से घायल आरक्षक प्रशांत धर दीवान को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।


