बैकुंठपुर : एंटी क्राइम ब्रांच की अंबिकापुर शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुलिस अफसरों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आरोपी अधिकारी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
CG – माना चौथी बटालियन के जवान ने की आत्महत्या, सुरक्षा महकमे में मचा हड़कंप
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी में पदस्थ चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ और एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि चौकी प्रभारी उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग कर रहे थे।
15 फीट ऊंचे छप्पर में छिपा था अजगर, घंटों की मशक्कत के बाद किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत राशि के साथ चौकी प्रभारी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रकम स्वीकार की, एसीबी टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।


