कोरबा : बालको थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक एक पति ने अपनी पत्नी को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। आरोपी पति को भी तत्काल पकड़ लिया गया है। आरोपी की पहचान फुलजेन तिर्की के रूप में हुई है। वह अपने बेटे के साथ गोवा में काम करता था। बीती रात वह अपने मुड़धुवा गांव स्थित घर लौटा था।
घर लौटने पर उसका अपनी पत्नी गीता तिर्की (36) से चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ। आक्रोशित होकर फुलजेन ने पत्नी पर लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ वार किए। मृतका के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका अपने छोटे पुत्र के साथ घर पर रहती थी। जबकि पति और बड़ा बेटा गोवा में रहकर काम करते थे। बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी पति फुलजेन तिर्की को हिरासत में लिया गया है।
रायगढ़ में मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV में दिखे 4-5 नकाबपोश चोर
पुलिस की टीम बालको थाना प्रभारी के नेतृत्व में घटनास्थल पर जांच कर रही है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने हत्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी। घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में चरित्र शंका को लेकर हत्या करने की बात सामने आई है। फिलहाल आरोपी पति से गहन पूछताछ की जा रही है।


