जांजगीर-चांपा : जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां नगर पंचायत राहौद में एक नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम अंजलि निर्मलकर 19 वर्ष बताया जा रहा है, जो धर्मेंद्र निर्मलकर की पत्नी थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोरबा जिले में 27.51 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के बाद भी उठाव सुस्त, समितियों की बढ़ी चिंता
मामले की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले, किसानों को लेकर अहम निर्णयों पर लगी मुहर
पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


