रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 14 किलोमीटर दूर स्थित बंगुरसिया हमीरपुर मार्ग पर आज सुबह करीब 10 बजे हाथियों का एक बड़ा दल सड़क किनारे आ गया। इससे काफी देर तक सड़क के दोनों ओर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहा।
ACB का छत्तीसगढ़ में बड़ा छापा: कोंडागांव-पेंशन घूस, अंबिकापुर-हाउसिंग बोर्ड अधिकारी गिरफ्तार
रायगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंगुरसिया सर्किल में लंबे समय से हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है। वन विभाग की टीम इस दल पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। इसी बीच शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हाथियों का दल सड़क किनारे पहुंच गया, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों के पहिए थम गए।
रिटायर्ड IPS कमलोचन कश्यप को मिली संविदा नियुक्ति, बने पुलिस मुख्यालय के OSD
हाथियों के जंगल की ओर लौटने के बाद ही मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। बंगुरसिया हमीरपुर मार्ग पर हाथियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम ने इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों से सावधानीपूर्वक आवागमन करने की अपील की है।


