दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी-26) का आयोजन 01 फरवरी 2026 को जिले में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 09:30 बजे से 12:15 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 03 बजे से 05:45 बजे तक संपन्न होगी।
नारायणपुर दौरे पर CM विष्णु देव साय ने जवानों के साथ किया डिनर, खुद परोसा खाना
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार परीक्षा के संपूर्ण संचालन एवं व्यवस्था के सुचारू क्रियान्वयन हेतु संयुक्त कलेक्टर भरतराम ध्रुव को नोडल अधिकारी, नायब तहसीलदार दंतेवाड़ा महेश कश्यप को सहायक नोडल अधिकारी तथा सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख भादूराम धनकर को नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आज आखिरी दिन, 15 नवंबर से शुरू हुई प्रक्रिया होगी समाप्त
परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू संचालन, अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम तथा परीक्षा केंद्रों के सघन निरीक्षण हेतु जिला प्रशासन द्वारा सदस्यीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। उड़नदस्ता दल द्वारा परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों का निरीक्षण कर किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिले में प्रथम पाली में कुल 3052 एवं द्वितीय पाली में 3709 परीक्षार्थी शामिल होंगे।


