जगदलपुर : माईं दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं. पुलिस और फोरेंसिक की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया. कुल 9 अलग-अलग टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं. अब तक 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा चुकी है. सीसीटीवी फुटेज से शातिर चोर की पहचान कर ली गई है.
रायगढ़ के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने संभाला पदभार
आरोपी की तस्वीर पुलिस के पास है. सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई है. जगदलपुर सहित सीमावर्ती जिलों में सर्च अभियान चल रहा है. पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा. मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है. श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की गई है.
आदिवासी युवती के साथ लव जिहाद, पुलिस हिरासत में आरोपी युवक
चोरी की वारदात के बाद पुलिस मंदिर के अंदर से लेकर बाहर और शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के भी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. हालांकि, अब तक चोर को पकड़ा नहीं जा सका है. SP शलभ सिन्हा ने कहा कि जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होगा.


