Close Menu
    What's Hot

    ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान का असर, दो दिन में 67 फरार वारंटी पुलिस की गिरफ्त में

    July 7, 2026

    कटघोरा को पूर्ण जिला बनाने की मांग तेज, मूसलाधार बारिश में अधिवक्ताओं की कार रैली और प्रदर्शन

    July 7, 2026

    चलती बस में गूंजी किलकारी! कोरबा से पटना जा रही बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, मां-शिशु सुरक्षित

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान का असर, दो दिन में 67 फरार वारंटी पुलिस की गिरफ्त में
    • कटघोरा को पूर्ण जिला बनाने की मांग तेज, मूसलाधार बारिश में अधिवक्ताओं की कार रैली और प्रदर्शन
    • चलती बस में गूंजी किलकारी! कोरबा से पटना जा रही बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, मां-शिशु सुरक्षित
    • गैर-मुस्लिम महिला से निकाह के नियम बदले! अब वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन जरूरी, उल्लंघन पर मौलाना पर होगी कार्रवाई
    • जर्जर सड़क पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में किया प्रतीकात्मक मछली पालन
    • कोरबा जिला अस्पताल में निकला जहरीला नाग, मरीजों और स्टाफ में मची अफरा-तफरी
    • बारिश बनी काल! उफनते नाले में बही बिजली विभाग की पिकअप, सुधार कार्य पर जा रहे कर्मचारी हादसे का शिकार
    • कोरबा में नशेड़ी ड्राइवरों पर बड़ी कार्रवाई, विशेष अभियान में 20 वाहन चालक पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»छत्तीसगढ़ सरकार का सख्त रुख: डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर अब बैंकर्स होंगे जिम्मेदार
    CHHATTISGARH

    छत्तीसगढ़ सरकार का सख्त रुख: डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर अब बैंकर्स होंगे जिम्मेदार

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJanuary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर : राज्य में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं. यह निर्देश मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 100वीं तिमाही बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए. बैठक में बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और जनहितकारी योजनाओं के तहत बैंक प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश बैंकर्स को दिए गए.

    बैठक में राज्य स्तरीय लीड बैंक और अन्य बैंकों में लंबित ऋण प्रकरणों की समीक्षा की गई. साथ ही जिलों में बैंक नेटवर्क की स्थिति पर चर्चा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य के सभी क्षेत्रों में आमजन को सुगम बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए. बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य का क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात अब राष्ट्रीय औसत के बराबर पहुंच गया है, जो राज्य की मजबूत बैंकिंग प्रगति को दर्शाता है.

    जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली घटना, मुक्तिधाम के पास व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    मुख्य सचिव ने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए. उद्गम पोर्टल पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न बैंकों में वर्षों से जमा बिना दावे वाली राशि की पहचान कर खाताधारकों या उनके परिजनों को उनका पैसा वापस दिलाने में मदद की जाए. इसके लिए उद्गम पोर्टल की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया.

    डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए मुख्य सचिव ने शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में भी विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी बैंक खातों को आधार से लिंक करने की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि इससे सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हितग्राहियों तक पहुंचेगा.

    मुख्य सचिव ने ऋण वितरण प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराया जाए, ताकि स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले. विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र सहित ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए.

    बैठक में बताया गया कि वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत राज्य में अब तक 11,680 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं. इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों, महिला स्वयं सहायता समूहों और कमजोर वर्गों को बैंकिंग सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी गई है. जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई.

    कोरबा में नाबालिगों को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला, आरोपी गिरफ्तार, महिला भी बरामद

    बैठक में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण अनुदान योजना सहित अन्य जनहित योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बैंकर्स को आवश्यक निर्देश दिए गए. इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, नाबार्ड सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, राज्य शासन के अधिकारी और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के सदस्य उपस्थित रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleजांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली घटना, मुक्तिधाम के पास व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
    Next Article जांजगीर-चांपा: नेगुडीह में श्री हरि राइस मिल पर छापेमारी, 7 करोड़ के 22 हजार किवंटल धान जब्त

    Related Posts

    ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान का असर, दो दिन में 67 फरार वारंटी पुलिस की गिरफ्त में

    July 7, 2026

    कटघोरा को पूर्ण जिला बनाने की मांग तेज, मूसलाधार बारिश में अधिवक्ताओं की कार रैली और प्रदर्शन

    July 7, 2026

    चलती बस में गूंजी किलकारी! कोरबा से पटना जा रही बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, मां-शिशु सुरक्षित

    July 7, 2026
    Top Posts

    गैर-मुस्लिम महिला से निकाह के नियम बदले! अब वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन जरूरी, उल्लंघन पर मौलाना पर होगी कार्रवाई

    July 7, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान का असर, दो दिन में 67 फरार वारंटी पुलिस की गिरफ्त में

    By Industrial ImpactJuly 7, 2026

    कोरबा : जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई…

    कटघोरा को पूर्ण जिला बनाने की मांग तेज, मूसलाधार बारिश में अधिवक्ताओं की कार रैली और प्रदर्शन

    July 7, 2026

    चलती बस में गूंजी किलकारी! कोरबा से पटना जा रही बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, मां-शिशु सुरक्षित

    July 7, 2026

    गैर-मुस्लिम महिला से निकाह के नियम बदले! अब वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन जरूरी, उल्लंघन पर मौलाना पर होगी कार्रवाई

    July 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान का असर, दो दिन में 67 फरार वारंटी पुलिस की गिरफ्त में

    July 7, 2026

    कटघोरा को पूर्ण जिला बनाने की मांग तेज, मूसलाधार बारिश में अधिवक्ताओं की कार रैली और प्रदर्शन

    July 7, 2026

    चलती बस में गूंजी किलकारी! कोरबा से पटना जा रही बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, मां-शिशु सुरक्षित

    July 7, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.