कोरबा – साल 2026 का आगमन हो चुका है और साल के पहले ही दिन कोरबा जिले के पावन धारा में हसदेव नदी तट पर विराजमान सबका मंगल करने वाली माता सर्वमंगला मईया के दरबार में दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचे और लंबी लाइन लगाकर माता रानी का दर्शन किया और मातारानी की पूजा अर्चना कर अपने परिवार सहित जिले की सुख शांति की मंगल कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में कोरबा पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद रही जिनके सहयोग से शांति व्यवस्था बनी रही।
तमनार हिंसा का नया वीडियो वायरल, आंदोलनकारियों ने महिला आरक्षक के कपड़े फाड़े

आपको बता दे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोरबा शहर एवं उपनगरीय क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग और सीमावर्ती जिले से भी सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपने नए साल की शुरुआत की। सर्वमंगला मईया के दरबार में दर्शन करने के लिए सुबह से ही लंबी कतार लगाकर लोग खड़े रहे और मंदिर अंदर प्रवेश करने इंतजार भी करते रहे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मंदिर से लेकर रेलवे ब्रिज तक लंबी लाइन देखने को मिली। लेकिन श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक माता रानी का दर्शन किया।

मां सर्वमंगला मईया के दरबार में हर कोई अपनी अर्जी लेकर पहुंचते हैं और माता रानी की कृपा उन पर बनी रहती है l इस आस्था और विश्वास के अटूट बंधन के कारण ही माता रानी के दरबार में साल भर ऐसे ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती रहती है। नवरात्रि एवं नए साल के पहले दिन भीड़ सबसे ज्यादा रहती है। सर्वमंगला मईया पर आस्था न सिर्फ जिले के लोगों की है बल्कि प्रदेश सहित विदेशों से भी लोग अपनी मनोकामना ज्योति कलश माता रानी के दरबार में जलवाते है।
कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा… दो कारों की आमने-सामने टक्कर, कई घायल



