जगदलपुर/ओड़िसा: ओड़िसा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें 6 नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में दो महिला और चार पुरुष शामिल हैं। इस ऑपरेशन में सेंट्रल कमेटी (CC) के सदस्य गणेश उईके और एरिया कमेटी के सदस्य (ACM) बारी उर्फ राकेश भी ढेर हो गए।
तीन एयरलाइनों का बड़ा कदम… रायपुर से जगदलपुर की फ्लाइट्स बंद, यात्रियों की बढ़ेगी दिक्कत
कंधमाल जिले के चाकापाड़ इलाके में जवानों की नक्सलियों से जबरदस्त मुठभेड़ बीती रात से जारी है. बीती रात जहां सुरक्षा बल के जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया था, जिनमें सुकमा का रहने वाला एरिया कमेटी मेंबर (ACM) और बीजापुर का अमृत दलगम सदस्य बारी उर्फ राकेश शामिल था. दोनों पर नक्सलियों पर कुल 23 लाख 65 हजार रुपए का इनाम घोषित था. मौके से दो हथियार बरामद किए गए.
CG में शिक्षकों को चेतावनी: युक्तियुक्तकरण के बाद पदभार न लेने पर होगी सख्त कार्रवाई
वहीं आज सुबह मुठभेड़ में दो महिला और दो पुरुष नक्सलियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की. इनमें से एक सीसी मेंबर गणेश उईके भी शामिल है. गणेश उईके की 7 राज्यों में तलाश थी. तेलंगाना के नलगोंडा जिले का रहने वाला गणेश उईके साउथ सब जोनल का इंचार्ज था. ऑपरेशन में ओडिशा की स्पेशल फ़ोर्स SOG की 20 टीमें व सीआरपीएफ की 3 टीमें मौजूद उड़ीसा पुलिस के DIG ऑपरेशन IPS अखिलेश्वर सिंह व कंधमाल एसपी पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. मौक़े से दो नग INSAS राइफल व एक नग 303 रायफल बरामद किया है.


