नारायणपुर : एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन से लौटते समय हुए एक्सीडेंटल फायर से डीआरजी जवान की मौत हो गई. घटना थाना छोटेडोंगर अंतर्गत कैंप कड़ेनार में घटित हुई. जानकारी के अनुसार, एक्सीडेंटल फायर में सिर के पास गोली लगने से नारायणपुर डीआरजी के आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा गंभीर रूप से घायल हो गए.
छत्तीसगढ़ : अवैध गोदाम में छापेमारी, 50 लाख की दवाइयां जब्त
उन्हें तुरंत धौड़ाई अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उपचार के दौरान आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा का निधन हो गया. फिलहाल, पोस्टमार्टम व कानूनी कार्रवाई जारी है.
केंद्र सरकार ने दी छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, MSP पर दलहन-तिलहन खरीद के लिए 425 करोड़ मंजूर


