Close Menu
    What's Hot

    कुसमुंडा से दो बहनें हुई लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

    April 3, 2026

    KORBA – पोस्टमार्टम में देरी पर बवाल, सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को दीवार में पटका, हालत गंभीर

    April 3, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में बहाल हुईं 14 ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत, 7 अप्रैल तक चलेंगी सेवाएं

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुसमुंडा से दो बहनें हुई लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
    • KORBA – पोस्टमार्टम में देरी पर बवाल, सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को दीवार में पटका, हालत गंभीर
    • ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में बहाल हुईं 14 ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत, 7 अप्रैल तक चलेंगी सेवाएं
    • CG CRIME – मंदिर विवाद बना खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की चाकू से हत्या, इलाके में दहशत
    • 15 लाख की ठगी कर मां-बेटी फरार, बिलासपुर पुलिस ने शुरू की तलाश
    • जंगल में महुआ बीनने गए ग्रामीण पर हाथी का हमला, मौके पर दर्दनाक मौत
    • छत्तीसगढ़ में श्रमिकों को बड़ी राहत, न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से नई दरें लागू
    • कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर में एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»कोरबा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर अजीत वसंत की समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर
    CHHATTISGARH

    कोरबा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर अजीत वसंत की समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactDecember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के कामकाज की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर देते हुए विद्यालयों में पेयजल संकट को प्रमुखता से दूर करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

    पेयजल संकट वाले विद्यालयों की सूची तलब

    कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में बोरवेल खराब हैं या अनुपलब्ध हैं, उनकी सूची तत्काल प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि सूची प्राप्त होने पर डीएमएफ मद से बोरवेल स्वीकृत किए जाएंगे तथा फरवरी–मार्च माह में बोर खनन का कार्य पूरा करने की कार्ययोजना तैयार की जाए। पाली नगर पंचायत के प्रस्ताव पर चार नए बोरवेल स्वीकृत करने की मंजूरी भी बैठक में दी गई।

    कोरबा: अज्ञात युवक ने फल दुकान में लगाई आग, CCTV में रिकॉर्ड हुई घटना

    एसआईआर और डिजिटाइजेशन की समीक्षा

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि असंग्रहित गणना पत्रकों वाले मामलों में संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर दावा–आपत्ति प्राप्त की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची जनपद पंचायत कार्यालयों में सुरक्षित रूप से चस्पा की जाए और डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाई जाए ताकि न तो पात्र मतदाता छूटे और न ही अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल हो।

    धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के निर्देश

    धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एसडीएम और राजस्व टीम को संवेदनशील उपार्जन केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सप्ताह में जारी टोकनों के आधार पर किसानों के सत्यापन को अनिवार्य बताते हुए कहा कि संदिग्ध किसानों की जांच कर अवैध खरीदी को हर स्थिति में रोका जाए। कलेक्टर ने डीओ आधारित परिवहन वाहनों की मार्ग में जांच, ऐप में किसानों की फोटो अपलोड और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

    बोर्ड परीक्षा के लिए रिमेडियल कक्षाएँ 22 दिसंबर से

    हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में कमजोर विद्यार्थियों के लिए 22 दिसंबर से शुरू होने वाली रिमेडियल कक्षाओं की तैयारी की समीक्षा भी बैठक में की गई। कलेक्टर ने कहा कि कक्षाएँ प्रारंभ करने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूरी कर ली जाएँ। उन्होंने विषयवार शिक्षकों की सूची तैयार करने और अनावश्यक अवकाश न देने के निर्देश दिए।

    अगले सत्र के विद्यार्थियों के लिए बनाए जाएंगे जाति प्रमाणपत्र

    कलेक्टर वसंत ने डीपीओ को निर्देश दिए कि अगले वर्ष स्कूल में प्रवेश लेने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की सूची प्राप्त कर अग्रिम रूप से उनके जाति प्रमाणपत्र बनवाए जाएँ ताकि प्रवेश के साथ ही प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जा सके। आवश्यक दस्तावेज न होने पर ग्राम सभा प्रस्ताव से अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    कोरबा: बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने पर स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई, नियमों की अवहेलना करने वालों को मिली फटकार

    अधूरे डीएमएफ कार्यों में कार्रवाई के संकेत

    कलेक्टर ने डीएमएफ मद में स्वीकृत कार्य पूरे न करने वाली ग्राम पंचायतों की सूची प्रस्तुत कर संबंधित सरपंचों और सचिवों पर वसूली प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री जनमन और पीएम आवास योजना के कार्यों में गति लाने के भी निर्देश दिए गए।

    अन्य विभागीय निर्देश

    बैठक में बाल संप्रेषण गृह का साप्ताहिक निरीक्षण, पीवीटीजी परिवारों के आवास में सोलर सिस्टम स्थापना, आदर्श नर्सरी हेतु चयन, जर्जर विद्यालयों के स्थान पर नए भवनों की स्वीकृति, सागबाड़ी–बांसबाड़ी में पेयजल समाधान, खाद्यान्न वितरण व्यवस्था और शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने जैसे बिंदुओं पर आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

    बैठक में डीएफओ कटघोरा निशांत कुमार, डीएफओ कोरबा प्रेमलता यादव, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकोरबा: अज्ञात युवक ने फल दुकान में लगाई आग, CCTV में रिकॉर्ड हुई घटना
    Next Article बस्तर ओलंपिक 11 दिसंबर से शुरू, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि, मैरी कॉम और बाइचुंग भूटिया की विशेष उपस्थिति

    Related Posts

    कुसमुंडा से दो बहनें हुई लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

    April 3, 2026

    KORBA – पोस्टमार्टम में देरी पर बवाल, सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को दीवार में पटका, हालत गंभीर

    April 3, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में बहाल हुईं 14 ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत, 7 अप्रैल तक चलेंगी सेवाएं

    April 3, 2026
    Top Posts

    CG CRIME – मंदिर विवाद बना खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की चाकू से हत्या, इलाके में दहशत

    April 3, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कुसमुंडा से दो बहनें हुई लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

    By Industrial ImpactApril 3, 2026

    कोरबा – कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमशुदगी की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार इमलीछापर…

    KORBA – पोस्टमार्टम में देरी पर बवाल, सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को दीवार में पटका, हालत गंभीर

    April 3, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में बहाल हुईं 14 ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत, 7 अप्रैल तक चलेंगी सेवाएं

    April 3, 2026

    CG CRIME – मंदिर विवाद बना खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की चाकू से हत्या, इलाके में दहशत

    April 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कुसमुंडा से दो बहनें हुई लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

    April 3, 2026

    KORBA – पोस्टमार्टम में देरी पर बवाल, सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को दीवार में पटका, हालत गंभीर

    April 3, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में बहाल हुईं 14 ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत, 7 अप्रैल तक चलेंगी सेवाएं

    April 3, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.