रायपुर : रायपुर में 10 दिसंबर को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी, जहां नीतिगत और प्रशासनिक मुद्दों पर अहम चर्चा संभव है। बैठक की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। विभिन्न विभाग अपने प्रस्ताव लेकर पहुंचेंगे, राजनीतिक हलकों में इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा क्योंकि पिछली 3 दिसंबर की बैठक के फैसलों की समीक्षा और नए निर्णय हो सकते हैं। यह बैठक प्रदेश विकास की दिशा तय करेगी।
मौसम विभाग का अलर्ट: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दो दिन भारी ठंड पड़ने की संभावना
किसानों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट की इस बैठक में किसानों से जुड़े अहम मुद्दों, धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, राज्य की वित्तीय स्थिति, औद्योगिक निवेश, स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है। हाल ही में धान खरीदी व्यवस्था में मिल रही सफलता और किसानों द्वारा बड़े स्तर पर किए जा रहे। रकबा समर्पण के बाद सरकार इस क्षेत्र में और सुधारों पर विचार कर सकती है।
कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना, हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत
शीतकालीन सत्र पर भी होगी बात
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीत सत्र 14 दिसम्बर से शुरू हो रहा है। चार दिन के इस सत्र में धर्मांतरण संशोधन समेत कुछ विधेयक विचारार्थ लाए जाने की उम्मीद है। इस बैठक में पेश होने वाले धर्मांतरण विधेयक और अनुपूरक बजट को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही नवा अंजोर विजन डाक्यूमेंट का प्रेजेंटेशन भी होगा। हालांकि इस बैठक का ऑफिशियल एजेंडा नहीं मिला है। आमतौर से विधानसभा सत्र से पहले कैबिनेट बैठक की परंपरा भी है।


