कोरबा : कोयलांचल क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सीआईएसएफ के जवानों ने शनिवार, 6 दिसंबर को बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में लगभग 80 जवानों ने शक्तिनगर गेवरा से दीपका तक करीब 7 किलोमीटर क्षेत्र में श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों की सफाई की।
एनएच-43 पर भीषण दुर्घटना: खड़ी ट्रेलर से भिड़ी तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
अभियान के दौरान दीपका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पालिका परिषद क्षेत्र, स्थानीय पार्कों और मुख्य सड़कों पर व्यापक सफाई की गई। जगह-जगह झाड़ू लगाकर कचरा हटाया गया और नगर पालिका के दमकल वाहन से परिसरों की धुलाई भी की गई। अधिकारियों ने बताया कि अभियान को पूरी ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ संपन्न किया गया।
अंबिकापुर में ठंड की मार, पारा 4.6°C तक गिरा; राज्य के अन्य इलाकों में शीत लहर का खतरा
स्वच्छता अभियान का विशेष आकर्षण लाखों रुपये की लागत से स्थापित विभिन्न मूर्तियों की सफाई रही। धूल-मिट्टी की परत से ढकी इन मूर्तियों को जेट पानी से धोकर चमकाया गया। यह अभियान सीआईएसएफ के डीआईजी निर्विकार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। सीनियर कमांडेंट डॉ. नागेंद्र झा, डिप्टी कमांडेंट नकुल वर्मा, प्रवेश पांडे, असिस्टेंट कमांडेंट रमेश कुमार और यासिन चौधरी ने अभियान का नेतृत्व किया।


