रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी मुख्य/अवसर परीक्षा मार्च–अप्रैल 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है.
अमीन भर्ती परीक्षा 2025: अभ्यर्थियों के लिए जैकेट और ब्लेजर पहनना रहेगा पूरी तरह से निषेध
सामान्य शुल्क के साथ आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है.जबकि सामान्य तिथि के बाद विद्यार्थी ₹500 विलंब शुल्क के साथ 18 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे.
बड़ी खबर: टोकन न कटने से परेशान किसान ने ब्लेड से गला काटा, हालत गंभीर
ऐसे डाउनलोड किए जा सकते हैं
छात्र-छात्राएं प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी अपने निकटतम अध्ययन केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं.आवेदन फॉर्म ओपन स्कूल की वेबसाइट (http://www.sos.cg.nic.in) से डाउनलोड किए जा सकते हैं और पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी उपलब्ध हैं.ओपन स्कूल प्रबंधन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन करने की अपील की है.


