नई दिल्ली। साइक्लोन ‘दितवाह’ श्रीलंका में भारी तबाही का मंजर छोड़ते हुए अब भारत की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 12 घंटों में यह चक्रवात और अधिक ताकतवर हो सकता है। तूफान वर्तमान में श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों से आगे बढ़ रहा है और इसके प्रभाव का दायरा तेजी से फैल रहा है।
Delhi Blast : डॉक्टरों ने पेशेवर वेतन का इस्तेमाल आतंकवाद में किया
श्रीलंका में भारी तबाही, 46 मौतें और 23 लोग लापता
श्रीलंका में पिछले 24 घंटों में साइक्लोन ‘दितवाह’ ने भयावह कहर बरपाया है।
अब तक 46 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 23 लोग लापता हैं।
रेस्क्यू टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। कई क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
300 मिमी से ज्यादा बारिश, कई घर जलमग्न
चक्रवात के चलते कई इलाकों में 300 मिमी (11.8 इंच) से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिससे निचले क्षेत्रों में पानी भर गया है।
श्रीलंका के पूर्वी और मध्य भाग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
कई घर और सड़कें बाढ़ में डूब गई हैं। केलानिया क्षेत्र की तस्वीरों में घरों को आधा पानी में डूबा देखा गया, जिसका दृश्य बेहद भयावह है।
लैंडस्लाइड और तेज हवाओं से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश के साथ-साथ कई इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं। पेड़ों के गिरने, बिजली के खंभे टूटने और सड़क बाधाओं के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है।
भारत के लिए अलर्ट जारी
भारत के तटीय क्षेत्रों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि साइक्लोन के भारत की ओर बढ़ने से दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। अगले 12 घंटे स्थिति को और गंभीर बना सकते हैं।