बिलासपुर : बाइक सवार छात्र को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्र बाइक समेत उछल गया, जिसके बाद उसकी बाइक खंभे से जा टकराई। वहीं, छात्र के सिर पर गंभीर लगी, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
कोरबा डकैती केस में पुलिस की बड़ी सफलता—लूटपाट गिरोह के 3 और सदस्य दबोचे, कुल गिरफ्तारी 22
जानकारी के मुताबिक, सीपत क्षेत्र के नरगोड़ा गांव का रहने वाला पिंटू उर्फ़ प्रवीण भोई (20) पिता श्रवण भोई कॉलेज का छात्र था। वह सीपत के वैदिक महाविद्यालय में बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ता था। शुक्रवार को पिंटू किसी काम से बिलासपुर आया हुआ था। शाम को काम खत्म करने के बाद वह रात में अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। जब वह लगरा में आरटीओ ऑफिस से पहले बने बरमबाबा हनुमान मंदिर के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोर से टक्कर मार दी।
कोर्ट का बड़ा फैसला: अमित बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका को खारिज किया
बताया जा रहा है कि पिंटू बाइक तेज रफ्तार में चला रहा था। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से पिंटू बाइक समेत उछलकर गिर गया और उसकी बाइक पास के खंभे से टकरा गई। पिंटू भी खंभे से टकराया और दूर जा गिरा। इस हादसे में उसका सिर फट गया, जिससे उसका भेजा बाहर निकल गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।


