कोरबा: शहर के पुलिस लाइन में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लकड़ी के ढेर में बच्चों ने 7 फीट विशालकाय अजगर छुपा हुआ देखा. तुरंत सभी बच्चे भाग खड़े हुए. राहत की बात रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. वहीं सूचना के बाद वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई.
जानकारी के मुताबिक, कोरबा शहर के पुलिस लाइन में सोमवार को बच्चे खेल रहे थे. इस दौरान लकड़ी के ढेर के पास उन्हें कुछ होने की आशंका हुई, तो वह पास पहुंच गए. इस दौरान छुपे हुए विशालकाय अजगर को देखते ही सभी बच्चे सहम गए. जिसके बाद उन्होंने परिसर में मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी.


